फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   highway, accident, tow, van, 20, injurd, 10, refar

हाइवे पर भिड़े दो वाहन, 20 लोग घायल

Wed, 25 Jan 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 25 Jan 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
highway, accident, tow, van, 20, injurd, 10, refar
सड़क दुर्घटना के बाद पड़ी क्षतिग्रस्त वाहन
महेंद्रगढ़-नारनौल स्टेट हाईवे पर स्थित गांव नांगल सिरोही के पास एक बुलेरो और पिकअप की भिड़ंत में 20 लोग घायल हो गए। इसमें छह लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद 10 घायलों को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है। हादसे में चार बच्चों समेत छह महिलाएं शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक हामीद अख्तर ने मौके पर और अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। सीएमओ डीएन बागड़ी भी घायलों के हाल जानने महेंद्रगढ़ अस्पताल पहुंचे। बुलेरो में तीन जबकि पिकअप में 17 लोग सवार थे। दुर्घटना के बाद हाईवे पर दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। पुलिस ने करीब एक घंटे बाद जाम खुलवाया। हादसे के बाद एंबुलेंस और पुलिस के देरी से पहुंचने पर लोगों ने रोष जताया। एसपी ने इसकी जांच कराने का आश्वासन दिया।   
विज्ञापन

घायल रामकिशोर ने बताया कि वे लोग उत्तर प्रदेश के चंदौसी क्षेत्र के रहने वाले हैं। यहां पर मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालते हैं। सुबह वे लोग गांव छुछकवास से एक पिकअप में सवार होकर राजस्थान खेतों में मजदूरी करने जा रहे थे। उसने बताया कि पिकअप में घटना के समय करीब 17 लोग सवार थे। अभी वे लोग रास्ते में गांव नागल सिरोही की चढ़ाई के पास ही पहुंचे थे कि विपरीत दिशा से आ रही एक बुलेरो से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दोनों गाड़ियों के ड्राइवर सहित 20 लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस में उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां 10 लोगों की गंभीर हालत को देखकर उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।  
विज्ञापन


ये हुए घायल
इस सड़क हादसे में गांव भांडोर नीची निवासी बलवान सिंह, अनेश, तेजपाल, उत्तर प्रदेश के निवासी मुरारी, लालतेश, रुपवती, टिकुम, कस्तुरी, मोहिनी, गीता, धर्मवती, रामनिवास, अजय, दिनदयाल, रामकिशोर, रीना, माया, खुशबू और किशोरी घायल हो गए। इनमें से बोलेरो सवार बलवान, अनेश, तेजपाल और पिकअप में सवार रूपवती, कस्तूरी और मान सिंह गंभीर घायल हुए। उनको रोहतक पीजीआई के लिए रेफर कर दिया। इसके अलावा देर शाम हालत बिगड़ने पर रीना, किशोरी, खुशबू तथा मुरारी को भी रोहतक रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में रही अफरा-तफरी का आलम
हादसे में घायलों को सिविल अस्पताल में लाने के बाद अस्पताल में अफरा तफरी का आलम रहा। हादसे की खबर सुनकर शहर के कई लोग अस्पताल पहुंचे। अस्पताल परिसर में भीड़ जमा हो गई। अस्पताल के चिकित्सकों और स्टाफ सदस्यों के अलावा आम जन का सहयोग रहा। अस्पताल में चारों तरफ घायलों की चीख पुकार सुनाई दे रही थी।

सीएमओ बागड़ी ने जाना हाल
सड़क हादसे की सूचना मिलने पर सीएमओ दयानंद बागड़ी उप स्वास्थ्य केंद्र महेंद्रगढ़ पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना। सीएमओ ने उप स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ को उपचाराधीन घायलों के बेड पर कंबल रखने और ड्रिप लगाने के आदेश दिए। महेंद्रगढ़ खंड की बीडीपीओ निशा तंवर ने सड़क हादसे के दौरान वहां मौजूद रहीं। बीडीपीओ नांगल सिरोही के स्कूल में एक कार्यक्रम से महेंद्रगढ़ लौट रहीं थीं। उनके घटना स्थल पर पहुंचने से पूर्व ही सड़क हादसा हो गया था। बीडीपीओ गाड़ी से स्वयं उतरकर ड्राइवर को घायलों को अस्पताल ले जाने के निर्देश दिए। इसके अलावा एंबुलेंस को भी फोन किया।

वर्जन:
महेंद्रगढ़-नारनौल रोड पर नांगल सिरोही से पहले ऊंचाई है। इस ऊंचाई के कारण दोनों तरफ से आ रहे वाहनों को दिखाई नहीं देता। उसी प्वाइंट पर यह हादसा हुआ है। हादसा होने पर पुलिस देरी से पहुंची इसको लेकर जांच की जाएगी। - हामिद अख्तर, पुलिस अधीक्षक


प्रत्यक्षदर्शियों ने उठाये सवाल
सड़क हादसे के बाद मौके पर खड़े लोगों ने प्रशासन पर सवाल उठाये हैं। विक्रम सिंह एवं राजबीर सरपंच ने बताया कि हादसा होने के बाद पुलिस और एंबुलेंस को फोन किया गया था। प्रशासन को सूचना लगने के बाद एक घंटे तक न तो पुलिस की कोई गाड़ी पहुंची न ही एंबुलेंस। अगर इस घटना में किसी घायल के साथ अनहोनी होगी तो प्रशासन इसका जिम्मेदार होगा। उन्होंने बताया कि एसडीएम विक्रम सिंह नारनौल जा रहे थे हादसा देखकर वे कुछ मिनट यहां रुके और प्रशासन को फोन किया। इसके बाद ही एंबुलेंस आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed