फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   water tank, child death

टैंक में डूबने से बच्ची की मौत

Sun, 20 Mar 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sun, 20 Mar 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
water tank, child death
बच्चे की मौत - फोटो : narnaul
नारनौल के मेहता चौक पर दीवार पर प्लास्टर कर रहे दंपति की डेढ़ वर्षीय बच्ची रविवार की शाम पानी के टैंक में डूब गई। बच्ची को टैंक से निकालकर तुरंत नारनौल के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मूल रूप से छतरपुर मध्यप्रदेश के रहने वाले और हाल आबाद बहरोड़ रोड फाटक नारनौल निवासी छोटे लाल व उसकी पत्नी मकान में प्लास्टर लगाने का काम करते हैं। रविवार सायं शहर के मेहता चौक स्थित एक हलवाई के मकान में प्लास्टर कर रहे थे। तभी वहां खेल रही उनकी डेढ़ वर्षीय बच्ची सोनिया खेलते-खेलते खुले पड़े पानी के टैंक में जा गिरी। जब बच्ची की मां बाहर से मसाला लेकर अंदर आई तो उसने बच्ची को वहां न पाकर आशंका वश टैंक में देखा तो उसे बच्ची दिखाई दी। उसने शोर मचाया तो उसका पति दौड़कर आया और उसने बच्ची को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed