फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   कनीना गैंगरेप के आरोपी दीनदयाल और डॉ. संजीव पर आरोप तय करने पर हुइ बहस,आज भी होगी

कनीना गैंगरेप के आरोपी दीनदयाल और डॉ. संजीव पर आरोप तय करने पर हुइ बहस,आज भी होगी

Fri, 26 Oct 2018 12:20 AM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
कनीना गैंगरेप के आरोपी दीनदयाल और डॉ. संजीव पर आरोप तय करने पर हुइ बहस,आज भी होगी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। छात्रा से गैंगरेप मामले में वीरवार को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई। पुलिस ने पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेेश किया। कोर्ट में आरोपी दीनदयाल व डॉ. संजीव पर लगे आरोपों पर बहस हुई। बचाव पक्ष के वकीलों ने कोर्ट में दलील दी कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस जांच में कोई ठोस प्रमाण नहीं मिले हैं। इस पर कोर्ट ने कनीना थाना प्रभारी को केस डायरी लेकर शुक्रवार को पेश होने का निर्देश दिया।
गैंगरेप मामले में पुलिस ने वीरवार को आरोपी निशु, पंकज फौजी, मनीष, दीनदयाल व डॉ. संजीव को कोर्ट में पेश किया। वहीं, पांचों आरोपियों के अलावा जमानत पर चल रहे आरोपी निक्कू उर्फ नवीन, मंजीत नूहनिया व अभिषेक भी कोर्ट परिसर में मौजूद रहे। कोर्ट में लंच से पहले और फिर बाद में दोनों पर चार्ज फ्रेम करने पर बहस हुई। आरोपी दीनदयाल के वकील राकेश लांबा व डॉक्टर संजीव के वकील अरविंद यादव ने चार्ज फ्रेम करने पर बहस की। वकीलों ने कोर्ट में दलील दी कि दोनों को पुलिस ने बिना ठोस सबूत के अरेस्ट कर जेल भेज दिया है। एसआईटी की जांच में कई खामियां है। दोनों पक्षों की बात सुनने पर कोर्ट ने कनीना एसएचओ को एसआईटी जांच और केस डायरी लेकर 26 अक्तूबर को कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

अधिवक्ता राकेश लांबा ने कहा कि डॉ. संजीव व दीनदयाल पर आईपीएसी की धारा 118 के तहत चार्ज नहीं बनता। दोनों के ऊपर पुलिस फाइल पर कोई रिकार्ड नहीं है। एसआईटी ने मामले की जांच सही तरीके से नहीं की। इतनी बड़ी वारदात होने के बावजूद न 100 नंबर पर और न ही महिला हेल्प लाईन पर कोई फोन किया गया। कनीना थाने में भी कोई शिकायत नहीं की गई। 38 गवाहों में से जहां से लड़की बरामद हुई, वहां से कोई गवाह नहीं बनाया गया। उन्होंने बताया कि कोर्ट मामले में शुक्रवार को भी सुनवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है मामला
बता दें कि 12 सितंबर को कनीना में छात्रा से तीन युवकों ने गैंगरेप किया था। इस मामले की जांच एसआईटी को सौंपी गई थी। एसआईटी ने मामले में आठ आरोपियों को अरेस्ट किया था। जिसमें मुख्य आरोपी निशु, पंकज फौजी व मनीष शामिल है। इनके अलावा कोठड़े का मालिक दीनदयाल, डॉ. संजीव, निक्कू उर्फ नवीन, अभिषेक व मंजीत आरोपी शामिल हैं। इस मामले में नवीन, मंजीत व अभिषेक को जमानत मिल चुकी है। पुलिस ने 594 पेज के चालान में 38 लोगों को गवाह बना रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed