फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   बदमाश विरेंद्र गोठड़ी राजस्थान में गिरफ्तार, नारनौल पुलिस लेगी प्रोटेक्शन रिमांड पर

बदमाश विरेंद्र गोठड़ी राजस्थान में गिरफ्तार, नारनौल पुलिस लेगी प्रोटेक्शन रिमांड पर

Fri, 29 Mar 2019 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
बदमाश विरेंद्र गोठड़ी राजस्थान में गिरफ्तार, नारनौल पुलिस लेगी प्रोटेक्शन रिमांड पर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। हरियाणा व राजस्थान में कई मामलों में वांछित आरोपी विरेंद्र गोठड़ी को आखिर राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। विरेंद्र गोठड़ी की हरियाणा पुलिस बड़ी सरगर्मी से तलाश में गत एक सप्ताह से लगी हुई थी। नारनौल पुलिस ने विरेंद्र गोठड़ी को गिरफ्तार करने के लिए विशेष टीम का गठन कर कई स्थानों पर छापेमारी की, लेकिन कामयाबी हासिल नहीं हुई। लेकिन, झुंझुनू पुलिस ने दो पहले गिरफ्तार कर लिया। अब नारनौल पुलिस उसे प्रोटेक्शन रिमांड पर लेगी। एसपी चंद्रमोहन ने बताया कि एक-दो दिन में नारनौल पुलिस उसे प्रोटेक्शन रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी देगी।

बता दें कि लगभग दो सप्ताह पूर्व गांव गोठड़ी के स्कूल प्रांगण में गांव के कुछ युवकों की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल हुई थी। इसी मामले में एसपी चंद्रमोहन ने विरेंद्र गोठड़ी तथा उसके साथियों के खिलाफ नांगल चौधरी थाना में मामला दर्ज करवाया था। इस मामले के बाद जिला पुलिस विरेंद्र गोठड़ी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही थी। पुलिस के अनुसार विरेंद्र को राजस्थान पुलिस ने गांव डूमोली खुर्द से गिरफ्तार किया है। उसके पास से चार देशी कट्टे व कारतूस थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed