{"_id":"5a76148a4f1c1b4f588b67ea","slug":"61517687946-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों में क्षत-विक्षत शव मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेतों में क्षत-विक्षत शव मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Updated Sun, 04 Feb 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेतों में क्षत-विक्षत शव मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। गांव डोहर खुर्द में शुक्रवार शाम को एक 17 वर्षीय युवक का शव डोहर-जाखनी के बीच खेतों में क्षत विक्षत हालत में मिला। शव को कुत्तों ने बुरी तरह नोंचा हुआ था। यहां तक की चेहरा भी कुत्तों ने खाया हुआ था। परिजनों ने युवक के कपड़ों के आधार पर मृतक की पहचान की है। मृतक मूल रूप से बिहार का रहने वाला है तथा पिछले कुछ साल से यहां डोहर गांव में रहकर मजदूरी का काम करता था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां से शव को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
बिहार के महोबा जिले के मुडहाड़ी गांव निवासी करीब 17 वर्षीय युवक पंचम पुत्र धन्नीराम डोहर खुर्द गांव में बिहार के ही अन्य लोगों के साथ रहता था तथा चिनाई का कार्य करता था। उसके साथ रहने वालों के अनुसार वह 20 जनवरी को गांव के किसी युवक के साथ क्रिकेट खेलने के लिए गया था। उस समय उसके पास करीब सात हजार रुपये भी थे। क्रिकेट खेलने के बाद वह शाम को वापस नहीं आया तो उन्होंने उसके साथ गए युवक से पूछताछ की तो उसने बताया कि पंचम को किसी व्यक्ति ने बुला लिया था तथा उसे वह वहां छोड़ आया। पंचम रात भर नहीं आया तो उसके साथ रहने वालों ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। जिसके बाद 23 जनवरी को उसके परिजन यहां पहुंचे तथा पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने आस-पास तलाशने को कहा तो परिजनों ने पंचम की कई जगह तलाश की, मगर वह नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने 31 जनवरी को गुमशुदगी का मामला दर्ज कर पंचम की अपने स्तर पर तलाश शुरू कर दी।
शुक्रवार शाम को डोहर खुर्द निवासी विक्रम अपने खेतों में पानी देने के लिए गया तो उसे सरसों के खेतों से बदबू आई। वहीं कुत्ते भी वहां दिखाई दिए। इस पर उसने सरसों के खेतों में करीब जाकर देखा तो किसी का शव क्षत विक्षत अवस्था में पड़ा दिखा। इस पर उसने इसकी सूचना गहली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस के पास गांव के पंचम की पहले से गुमशुदगी की रिपोर्ट होने के कारण पुलिस ने पंचम के परिजनों व साथ रहने वालों को मौके पर बुलाया। जिस पर साथ रहने वालों ने पंचम के कपड़ों के आधार पर उसकी पहचान की। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सकों का एक बोर्ड गठित किया गया। मगर शव बुरी तरह क्षत विक्षत होने के कारण चिकित्सकों ने शव का पोस्टमार्टम करने से मना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
वर्जन ::::
शव बुरी तरह क्षत विक्षत होने के कारण अभी इसका पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है। परिजनों के बयान पर युवक से पूछताछ की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई होगी।
- नवल किशोर, इंचार्ज, गहली चौकी।