फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   पटीकरा में बंद मकान को मनाया चोरों ने निशाना

पटीकरा में बंद मकान को मनाया चोरों ने निशाना

Mon, 04 Sep 2017 12:33 AM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
पटीकरा में बंद मकान को मनाया चोरों ने निशाना
पटीकरा में बंद मकान को मनाया चोरों ने निशाना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। गांव पटीकरा में शनिवार रात चोरों ने एक बंद मकान को अपना निशाना बनाया। चोरों ने यहां से महंगे कपड़े और बर्तन आदि चुरा लिए। चोरी की जानकारी साथ ही बने दूसरे मकान में रह रहे मकान मालिक को सुबह हुई। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है।

गांव पटीकरा में हरियाणा बीज निगम से रिटायर सेवानिवृत्त अधिकारी चौ. राजबीर सिंह के गांव में दो मकान हैं। दोनों साथ-साथ लगे हुए हैं। एक मकान में उनका सामान आदि है। यह माकन बंद है। शनिवार रात को चोरों ने बंद मकान के ताले तोड़ कर अंदर रखे महंगे कपड़े और बर्तन आदि चुरा लिए। उसके साथ बने मकान में रह रहे मकान मालिक को चोरी की घटना की जानकारी सुबह 4.30 बजे दरवाजे से बाहर आ रही बिजली की रोशनी को देख कर लगी। जानकारी लगने पर राजबीर सिंह, उनकी पत्नी और उसका लड़का लाठी लेकर मकान में पहुंचे तो मकान का मुख्य दरवाजा खुला था और दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ था। अंदर जाने पर बंद कमरे का ताला भी टूटा मिला। अंदर कमरे में रखे संदूक का कुंदा टूटा था और अलमारी के रैक खुले पड़े थे। संदूक और अलमारी में रखी साड़ी, सूट और बर्तन गायब थे। अन्य सामान कमरे में बिखरा हुआ था। इसके बाद उन्होंने चोरी की घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका-मुआयना कर मकान मालिक के बयान दर्ज किए। राजबीर की पुत्रवधू ने पुलिस को बताया कि उनके संदूक में उसकी शादी की करीब 150 पैक साड़ियां और सूट थे। इनकी कीमत 500 रुपए से लेकर 10 हजार रुपये तक थी। चोर सभी साड़ियां और सूट निकाल ले गए। इसके अलावा चोर उसकी शादी के बर्तन भी ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed