फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   पुल बाजार स्थित साड़ी की दुकान के स्टोर में लगी आग

पुल बाजार स्थित साड़ी की दुकान के स्टोर में लगी आग

Sun, 17 Jun 2018 12:25 AM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
पुल बाजार स्थित साड़ी की दुकान के स्टोर में लगी आग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। शहर के पुल बाजार स्थित एक साड़ी की दुकान के ऊपर बने कमरे (स्टोर) में शनिवार सुबह आग लग गई। हादसे में कमरे का दरवाजा और साड़ियों के गत्ते आदि सामान जल गया। वहीं, आगजनी की सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की दो गाड़ियों के कर्मियों ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
गोपालदास एंड संस नामक साड़ी की दुकान के ऊपर बने स्टोर रूम में शनिवार सुबह करीब आठ बजे अचानक शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई। राहगीरों ने जब दुकान की छत पर बने कमरे से धुआं निकलता देखा तो सूचना दुकान मालिक और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दुकान मालिक तुरंत मौके पर पहुंचा। वहीं, पुलिस और फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत से स्टोर रूम खोलकर फायर ब्रिगेड कर्मी स्टोर रूम तक पहुंचे और आग बुझाने का कार्य शुरू किया।
विज्ञापन

कर्मियों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, तब तक स्टोर में रखा सामान जलकर राख हो चुका था। दुकान मालिक गोपालदास कटारिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आग लगने से दरवाजा व कार्टून जल गए हैं। इससे उसे हजारों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानों के बाहर झूलते तार बने दुकानदारों के लिए परेशानी
स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि बिजली विभाग के लापरवाही के चलते शहर व मुख्य बाजारों में बिजली के तार अधिकतर दुकानों के पास से गुजर रहे है। इन तारों को हटवाने के लिए वे अनेक बार बिजली विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को अवगत करवा चुके है। लेकिन विभाग ने आज तक इस ओर ध्यान नहीं दिया। इसके चलते शहर में कई जगह पर शार्ट-सर्किट की वजह से आगजनी हो चुकी है। उन्होंने कहा विभाग ने एक जगह ही 10-10 दुकानों के कनेक्शन कर रखे हैं। इससे शार्ट-सर्किट होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed