फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   जेई ने सरपंच के खिलाफ दी शिकायत

जेई ने सरपंच के खिलाफ दी शिकायत

Tue, 12 Jun 2018 12:43 AM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
जेई ने सरपंच के खिलाफ दी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़।
बिजली निगम के जेई बीर सिंह ने उपमंडल के गांव के सरपंच के खिलाफ पुलिस चौकी में शिकायत दी है। इसकी एक कॉपी कार्यकारी अभियंता को भी दी है।
जेई ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव का सरपंच एवं अन्य शरारती तत्वों के साथ मंडल कार्यालय दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम महेंद्रगढ़ में घुसकर उसके साथ झगड़ा एवं गाली-गलौच की और जान से मारने की धमकी भी दी। साथ ही कहा कि पैसे देकर तुझे अभी फसाउंगा। जेई ने बताया कि उपरोक्त सरपंच के दादा के नाम पर एक कुएं का कनेक्शन है, जिसकी साइट चेक करने पर यह गैर कानूनी रूप से शिफ्टिंग किया हुआ पाया गया। जिसका मौके पर चालान भर दिया था।

आठ मई को चालान भरने के बाद से ही सरपंच उसे फोन पर धमकी दे रहा है, 11 जून कार्यालय में आकर उसके साथ झगड़ा किया और जाने से मारने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि अपनी जान की सुरक्षा निश्चित की जाए। ताकि वह अपनी ड्यूटी ठीक प्रकार से कर सकें।
विज्ञापन


वर्जन:
मैं आज बाहर हूं। जेई की शिकायत मेरे संज्ञान में नहीं हैं। अगर शिकायत आई होगी तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
- कैलाश चंद सोनी, चौकी इंचार्ज, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed