फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   मेघोत बिंजा में मिला 40 लाख का गांजा और सुल्फा, आरोपी रिमांड पर

मेघोत बिंजा में मिला 40 लाख का गांजा और सुल्फा, आरोपी रिमांड पर

Tue, 30 Apr 2019 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
मेघोत बिंजा में मिला 40 लाख का गांजा और सुल्फा, आरोपी रिमांड पर
नांगल चौधरी। गांव मेघोत बिंजा से पुलिस ने 92 किलो 700 ग्राम गांजा व तीन किलो 50 ग्राम सुल्फा बरामद किया है। इसकी बाजार में लगभग 40 लाख रुपये कीमत बताई जा रही है। नांगल चौधरी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लोकसभा चुनाव को देखते हुए एक क्विंटल गांजा अलवर से लाया था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी को गहनता से पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन

डीएसपी साधुराम ने सोमवार को नांगल चौधरी थाने में प्रेसवार्ता में बताया कि रविवार की शाम छह बजे सूचना मिली थी कि गांव मेघोत बिंजा में एक युवक चोरी छिपे गांजा व अन्य नशीला पदार्थ को बेच रहा है। इस पर एक टीम बनाकर आरोपी के घर पर छापेमारी की। आरोपी के घर से भारी मात्रा में गांजा और सुल्फा देेखकर पुलिस भी स्तब्ध रह गई। अभी तक जिले में दो-तीन किलो पुलिस ने गांजा पकड़ा था। डीएसपी ने बताया कि मौके से बोरियों में रखा 92 किलो 700 ग्राम गांजा व तीन किलो 50 ग्राम सुल्फा बरामद हुआ। मौके से पुलिस ने आरोपी विक्रम को गिरफ्तार कर लिया, जिसके पास से 32 हजार रुपये भी बरामद हुए। डीएसपी ने बताया कि मादक पदार्थ की बाजार में लगभग 40 लाख रुपये कीमत है।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह राजस्थान के अलवर से एक क्विंटल गांजा लेकर आया था। पुलिस अलवर में मुख्य सप्लायर की धर पकड़ में जुट गई है। इसके लिए एक टीम बनाई गई है, जो इस रैकेट के अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। दूसरी ओर आरोपी के मोबाइल कॉल डिटेल की जानकारी ली जा रही है, जिससे नशे के कारोबार में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी ली जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के लिए लाया था
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि लोकसभा को देखते हुए गांजा लेकर आरोपी आया था। आरोपी विक्रम ने पूछताछ पर बताया कि पहले गांव के पास छोटा मोटा काम था। करीब तीन साल पहले आरोपी की मुलाकात राजस्थान निवासी व्यक्ति से हुई थी और उसने सुल्फा व गांजा बेचने की सलाह दी। पहले आरोपी एक किलो या कम मात्रा में सुल्फा व गांजा लेकर आता था। लोकसभा चुनाव होने के कारण 100 किलो गांजा व तीन किलो से ज्यादा सुल्फा मंगाया था, ताकि चुनाव में सप्लाई कर अधिक पैसा कमा सके। एएसआई कुलदीप ने बताया कि आरोपी करीब एक सप्ताह पहले तीन लाख रुपये देकर गांजा लाया था। बाकी पैसे बाद में देने थे।

पैकेट बनाकर बेचता था दुकानों पर
आरोपी गांजा व सुल्फा को छोटे-छोटे पाउच बनाकर घर पर रखा हुआ था। आरोपी के पास से तोल करने वाला कांटा भी बरामद हुआ है। आरोपी चोरी छिपे आसपास के गांवों में की परचून की दुकानों पर भी गांजे की सप्लाई करता था। इसके अलावा क्रशर एरिया में ट्रक चालकों को देता था। पुलिस को शक है कि आरोपी का और भी नेटवर्क होगा।



महेंद्रगढ़ जिले में 16.01 फीसदी छात्र और 3.19 फीसदी छात्राएं करती हैं नशा
नारनौल। राज्य शैैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद गुरुग्राम ने साल 2017-18 में किशोर-किशोरियों में नशे की तल पर प्रदेश में एक सर्वे कराया था। इसमें कक्षा नौ से 12वीं तक के छात्रों को शामिल किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार महेंद्रगढ़ जिले में 16.01 प्रतिशत छात्र व 3.19 प्रतिशत छात्राएं मादक पदार्थ का सेवन करने की बात कहीं थी। शहरी एरिया में 3.61 प्रतिशत व ग्रामीण एरिया में आठ फीसदी ने नशीले पदार्थ लेने की बात कहीं थी। सर्वे में छात्रों से तनाव व मादक पदार्थों का प्रयोग पर प्रश्न पूछा गया था। छात्रों से पूछा गया कि परिवार का कोई सदस्य मादक पदार्थों जैसे तंबाकू, शराब आदि का प्रयोग करता है। महेंद्रगढ़ जिले में 40.96 प्रतिशत शहरी व 45.81 ग्रामीणों ने हां में जवाब दिया। स्वयं में किस प्रकार के नशीले पदार्थ का सेवन किया तो जवाब था कि 2.08 बीड़ी, 0.89 एल्कोहल, 1.63 तंबाकू, 0.89 भांग व 1.04 ड्रग्स लेने की बात कही। लड़कों में 9.31 ने टेस्ट, 16.76 ने दोस्तों से, 8.01 टेंशन व 18.25 अन्य कारण बताया था। लड़कियों में 7.65 ने टेस्ट, 4.14 ने दोस्तों से, 5.53 टेंशन व 16.90 अन्य कारण बताया था। दूसरी ओर शहर में भी चोरी छिपे नशीले पदार्थ बेचने के मामले आते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed