फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   संबोंधन के समय डीजे बजने पर एसडीएम भडक़े, डीजे सहित गाड़ी जब्त करने के निर्देश दिए

संबोंधन के समय डीजे बजने पर एसडीएम भडक़े, डीजे सहित गाड़ी जब्त करने के निर्देश दिए

Mon, 17 Dec 2018 12:32 AM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
संबोंधन के समय डीजे बजने पर एसडीएम भडक़े, डीजे सहित गाड़ी जब्त करने के निर्देश दिए
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कनीना। तेज आवाज में डीजे बजाने वाले अब सचेत हो जाएं नहीं तो डीजे समेत वाहन को जब्त कर लिया जाएगा। अब सड़क से गुजरते समय ही नहीं बल्कि शादी जैसे समारोह में भी डीजे बजाने की अनुमति लेनी होगी। ये निर्देश रविवार को एसडीएम अभिषेक मीणा ने दिए। रविवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना के प्रांगण में गीता जयंती महोत्सव मनाया जा रहा था। इस दौरान मुख्यातिथि एसडीएम अभिषेक मीणा अपना संबोधन देने लगे तो बाहर सड़क पर तेज आवाज में डीजे बजने से माहौल खराब हो गया। यह डीजे हाल ही में हुई एक शादी के उपलक्ष्य में बजाया जा रहा था। एसडीएम ने तत्काल थाना अध्यक्ष को डीजे वाली गाड़ी को जब्त करने के निर्देश दिए। जिस पर उनके कार्यालय का नाजिर एवं पुलिस कर्मचारी सड़क पर गए और डीजे को बंद करने सहित गाड़ी को थाने ले जाने का संदेश दिया। बाद में चालक द्वारा प्रार्थना करने पर हिदायत देकर गाड़ी छोड़ दी।

एसडीएम ने कहा कि तेज आवाज में शादियों एवं अन्य समारोह में डीजे बजाने के लिए पहले अनुमति लेनी होगी। बिना अनुमति डीजे बजाने पर उसे जब्त किया जाएगा। प्रबुद्ध लोगों ने एसडीएम की कार्रवाई का स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed