{"_id":"59a2f9314f1c1b6c768b4786","slug":"161503852849-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव पायगा के सरपंच के साथ गांव के लोगों ने की मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांव पायगा के सरपंच के साथ गांव के लोगों ने की मारपीट
Updated Sun, 27 Aug 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। गांव पायगा के सरपंच सुरेंद्र के साथ गांव के ही कुछ लोगों ने मारपीट की। इस दौरान सरपंच के हाथ पर चोट लगने से घायल हो गया। सरकारी अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया। गांव के सरपंच सुरेंद्र ने आरोप लगाया कि गांव के एक ही परिवार सदस्य फिरनी के साथ लगती बचत भूमि पर हरे पेड़ काट रहे थे। जब उनको पेड़ों की कटाई बंद करने के लिए कहा तो उन्होंने हमला कर दिया। इसके अलावा उन्होंने जाति सूचक शब्द भी कहे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, सरपंच एसोसिएशन के प्रधान एवं गांव देवनगर के सरपंच विष्णु डाबड़ ने इस घटना की निंदा की। उन्होंने कहा कि पुलिस को इसकी सख्ती से जांच करनी चाहिए तथा आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।