फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   बुजुर्ग सास को पीटने वाली बहू को भेजा जेल

बुजुर्ग सास को पीटने वाली बहू को भेजा जेल

Sun, 09 Jun 2019 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग सास को पीटने वाली बहू को भेजा जेल

विज्ञापन
नारनौल। बुजुर्ग सास की पिटाई मामले में आरोपी बहू को पुलिस ने शनिवार को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस प्रवक्ता नरेश ने बताया कि वारदात के बाद ही आरोपी बहू कांता देवी मायके वजीराबाद दिल्ली भाग गई थी। उसे शनिवार सुबह सात बजे दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरी ओर आरोपी कांता देवी ने कहा कि उसकी मानसिक स्थित ठीक नहीं थी। उसने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। बता दें कि गांव निवाजनगर में एक वृद्ध महिला को उसकी बहू द्वारा बेरहमी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। मामला सामने आने पर पुलिस ने भूतपूर्व सैनिक जगदीप की पत्नी चांदबाई (80) की शिकायत पर बहू कांता देवी पर केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed