फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   खराब ट्रक को ठीक करते समय ट्राला चालक ने मारी टक्कर, क्लीनर की मौत

खराब ट्रक को ठीक करते समय ट्राला चालक ने मारी टक्कर, क्लीनर की मौत

Tue, 04 Jun 2019 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
खराब ट्रक को ठीक करते समय ट्राला चालक ने मारी टक्कर, क्लीनर की मौत
कनीना। अटेली मार्ग पर रविवार रात्रि को पड़तल, मोहनपुर के मध्य ट्राले और ट्रक की भिड़ंत में क्लीनर की मौत हो गई। पुलिस ने जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान बिलावल निवासी प्रदीप कुमार 21 वर्ष जिला चरखी दादरी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार प्रदीप बहादुरगढ़ के ट्रक पर ड्राइविंग सीखने के लिए आया था। वह एक-दो बार ही ट्रक के साथ आया था। ट्रक के चालक नवीन वासी बहादुरगढ़ ने पुलिस को बताया कि उनका ट्रक कनीना से अटेली की ओर जा रहा था, जोकि पड़तल के पास खराब हो गया था। वह उसे ठीक कर रहा था। इतने में ही पीछे आ रहे ट्राला चालक ने टक्कर मार दी, जिससे हेल्पर प्रदीप गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। टक्कर लगने से दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन

अधिकारी विजयपाल सिंह ने बताया कि मृतक प्रदीप कुमार का पंचनामा करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है और चालक नवीन कुमार की शिकायत पर ट्राला चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed