फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   घर में सो रहे बुजुर्ग को सिर कुचलकर मार डाला

घर में सो रहे बुजुर्ग को सिर कुचलकर मार डाला

Tue, 28 May 2019 11:19 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
घर में सो रहे बुजुर्ग को सिर कुचलकर मार डाला
महेंद्रगढ़। गांव बलाना में घर में सो रहे बुजुर्ग की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई है। सुबह जब खून से लथपथ शव मिला तो परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। परिजनों ने इस मामले में गांव के ही सात लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने उप नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस को मौके पर डंडा भी मिला है।
विज्ञापन

गांव बलाना में मंगलवार सुबह से बुजुर्ग घर के चौक में खून से लथपथ मिला। उसका सिर कुचला हुआ था। सिर में दो सुराख भी मिले थे। पुलिस के अनुसार निरंजन निवासी गांव बलाना (65) मजदूरी करता था। सोमवार की रात को वह अपने मकान में सो रहा था। रात करीब दस बजे उसका पड़ोसी कर्मबीर निरंजन के बेटे लोकराम से दो हजार रुपये मांगने आया था। उसने लोकराम को दो हजार रुपये दिए थे। अगले महीने पैसे देने का आश्वासन देने पर कर्मबीर चला गया। इसके बाद निरंजन चौक में आकर सो गया था। सुबह जब उसका बेटा लोकराम उसे चाय देने गया तो वह खून से लथपथ चारपाई पर पड़ा मिला। इसकी सूचना उसने ताऊ को दी। बाद में सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उप नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। मौके से पुलिस को डंडे का टुकड़ा भी मिला है।
विज्ञापन


सात लोगों पर जाहिर किया शक
मृतक के बेटे लोकराम ने बताया कि श्मशान भूमि के पास इंदिरा आवास योजना के 100-100 गज के बीपीएल के 32-33 प्लाट काटे हैं। इनमें से कुछ प्लाटों पर गांव के लोगों ने कब्जा किया हुआ है। इसका कोर्ट में केस चल रहा है। इस संबंध में उसके पिता की विक्रम से करीब दो वर्ष पहले झगड़ा हुआ था। उसे गांव के ही विक्रम, दयाराम, नरसी, रामकिशन, राजपाल, कर्मबीर और विजय पर शक है। थाना प्रभारी सतनाली इंसपेक्टर राजेंद्र सिंह ने बताया कि निरंजन अपने घर के चौक में अकेला सोया था। उसके बड़े बेटे और बहु साथ वाले मकान में अलग से सो रहे थे। मजदूर की पत्नी और छोटा बेटा शादी में गए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के सिर पर दो सुराख थे। सिर और मुंह का एक हिस्सा पूरी तरह से कुचला हुआ है। मृतक की हत्या रात 12 या एक बजे होने की की संभावना जताई जा रही है। किसी नुकीले हथियार से उसका मर्डर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित परिवार द्वारा बताए सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभी पुलिस मामले की पूरी तरह जांच करेगी उसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। - राजेंद्र सिंह, थाना प्रभारी सतनाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed