फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   लापता नाबालिग को पुलिस ने बरामद किया तो पिता पर लगाए अनैतिक कार्य के लिए दबाव देने का आरोप

लापता नाबालिग को पुलिस ने बरामद किया तो पिता पर लगाए अनैतिक कार्य के लिए दबाव देने का आरोप

Tue, 28 May 2019 11:19 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
लापता नाबालिग को पुलिस ने बरामद किया तो पिता पर लगाए अनैतिक कार्य के लिए दबाव  देने का आरोप
नारनौल। जिले के एक गांव से करीब तीन माह पहले लापता हुई नाबालिग को अटेली पुलिस ने आईएमटी गुरुग्राम से बरामद कर लिया है। लड़की ने पिता पर अनैतिक कार्य के लिए दबाव बनाकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। लड़की ने पिता के साथ घर जाने से मना कर दिया तो पुलिस ने उसको नारी निकेतन भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि थाना अटेली में पुलिस को नाबालिग लड़की के पिता ने बेटी के अपहरण की शिकायत दी थी। अटेली पुलिस ने मामला दर्ज कर लड़की की तलाश की थी। लड़की को तीन माह बाद पुलिस ने आईएमटी गुरुग्राम से बरामद किया। इस दौरान लड़की ने बताया कि पिछले वर्ष 12वीं की पढ़ाई पूरी होने के बाद पिता ने उसको आगे पढ़ाने से मना कर दिया। इसके बाद उसकी कई बार पिटाई भी की गई। इसी वजह से मौका देखकर वह घर से निकल गई। नाबालिग ने बताया कि उसके पास दस हजार रुपये थे। सबसे पहले उसने एक मोबाइल खरीदा और नारनौल से गुरुग्राम पहुंच गई। दिल्ली होकर मुंबई चली गई। एक लड़के से फेसबुक पर दोस्ती हुई। मुंबई से वापस आने पर कुछ दिन सुमित के गांव में रही। सुमित ने अपनी बहन के पास छोड़ दिया, गुरुग्राम में एक किराए के मकान में रहने लगी। पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन चुनाव से पहले थाना अटेली में पेंडिंग मुकदमों के संबंध में औचक निरीक्षण पर गए थे। तब इस नाबालिग का मामला एसपी के संज्ञान में लाया गया था। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेकर लड़की की तलाश के लिए आईओ के साथ साइबर टीम को लगाया। प्रवक्ता ने बताया कि पीड़िता ने पिता पर अनैतिक कार्य करने का दबाव बनाने का गंभीर आरोप भी लगाया है। इस मामले की जांच अभी चल रही है। इसके अलावा पुलिस ने लड़की को छिपाकर रखने पर खेड़ी सुलतान निवासी दीपक और उसकी पत्नी रेणु को आरोपी बनाया है। सुमित के कहने पर उन्होंने लड़की को अपने साथ मकान में रखा था। लड़की की मां का पहले ही देहांत हो चुका है। लड़की के पिता पर ही अपनी पत्नी को मारने का आरोप लगा था। बहरोड़ थाना में मुकदमा दर्ज हुआ था। उसके बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली और उसके साथ मारपीट करने लगा तो वह भी छोड़ कर चली गई। लड़की का एक छोटा भाई भी है जो पिता के साथ ही रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed