फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   रंगदारी मामले में पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज

रंगदारी मामले में पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज

Thu, 23 May 2019 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
रंगदारी मामले में पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज
महेंद्रगढ़। कपड़ा व्यापारी से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस के हाथ दूसरे दिन खाली रहे। पुलिस ने दूसरे दिन कई जगह सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। जहां से उन्होंने फुटेज प्राप्त की है। इसके अलावा आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। वहीं, पूर्व मुख्य संसदीय सचिव राव दान सिंह व्यापारी से मिलने उनकी दुकान पर पहुंचे और पुलिस अधीक्षक से बातचीत कर जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने की अपील की। लगभग तीन बजे व्यापारी एकत्रित होकर नारनौल पहुंचे पुलिस अधीक्षक के रीडर को ज्ञापन सौंपा। पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन दिया कि वो दो दिन के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे।
विज्ञापन


यह दिया ज्ञापन
व्यापारियों ने ज्ञापन में बताया कि 21 मई की देर शाम को उनकी दुकान पर तीन नकाबपोश बदमाश अवैध हथियार लेकर आए और दो लाख रुपये की रंगदारी मांग तथा जान से मारने की धमकी भी दी। जिस कारण शहर में डर का माहौल है। आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा के भाई राजेंद्र शर्मा भी पहुंचे और उन्होंने भी पुलिस अधीक्षक आरोपियों को पकडने के लिए आग्रह किया। इस अवसर पर सुधीर दीवान, श्यामलाल खेड़ीवाला, राधा कृष्ण खट्टर, केसी खोरीवाल, मुकेश मेहता, धन्नाराम मेहता, रतन लाल खेड़ीवाल, मुरारीलाल गर्ग सहित अनेक व्यापारी मौजूद थे।
विज्ञापन


पांच साल में कानून व्यवस्था बिगड़ी : दान सिंह
पूर्व मुख्य संसदीय सचिव राव दान सिंह पीड़ित कपड़ा व्यापारी श्यामलाल खेड़ीवाला की दुकान पर पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने व्यापारी से पूरी घटना की जानकारी ली। बाद में पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन से फोन पर बातचीत कर जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। इस मौके पर राव दान सिंह ने महेंद्रगढ़ एक शांतिपूर्ण क्षेत्र रहा है। पिछले पांच साल में कानून व्यवस्था की जो धज्जियां पूरे प्रदेश में विशेषतौर पर महेंद्रगढ़ जिले में उड़ी हैं, ऐसी कभी नहीं उड़ी। कुछ महीनों पहले एक स्वर्णकार के लाखों रुपये के आभूषण चुरा ले गए थे। अब दूसरी घटना यह हो गई है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हमेशा शांति का माहौल रहा। कभी इस प्रकार की कोई घटना नहीं हुई। आज हम यहां सांकेतिक धरने पर बैठे हैं। हम प्रशासन को सात दिन का समय देते हैं अगर सात में दिन में आरोपी नहीं पकड़े गए तो अगली कार्रवाई करेंगे। इसके बाद राव दान सिंह ने अपने आवास पर इसी संबंध में प्रेस कांफ्रेंस भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था मामला
सराफा बाजार में कपड़ा व्यापारी श्यामलाल खेड़ीवाला अपनी कपड़े की दुकान पर पड़ोसी दुकानदार से बातचीत कर रहा था। शाम साढ़े छह बजे तीन नकाबपोश बाइक पर बैठकर दुकान पर आए थे। इस दौरान बदमाशों ने पिस्तौल लहराकर कपड़ा व्यापारी से दो लाख रुपये की मांग की। बदमाशों ने कहा था कि पांच दिन के अंदर हमें यह रुपये मिल जाने चाहिए। हमारा आदमी रुपये लेने आएगा। अगर रुपये नहीं दिए तो जान से मार देंगे। बदमाश जाते समय श्यामलाल के पास बैठे दुकानदार दीपक को भी किसी को न बताने की धमकी दे गए।


आरोपियों को पकड़ने के लिए जगह-जगह सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। इसके अलावा तीन टीमें गठित की गई हैं। इनमें एक टीम सीआईए, पुलिस चौकी तथा सदर थाने की बनाई गई है। तीनों टीमें जगह-जगह छापेमारी कर रही हैं जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
- सुनील कुमार, थाना प्रभारी महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed