फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   गेंहू के कट्टे बताकर ट्रक में ले जा रहे अवैध शराब की 1025 पेटी बरामद

गेंहू के कट्टे बताकर ट्रक में ले जा रहे अवैध शराब की 1025 पेटी बरामद

Thu, 23 May 2019 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
गेंहू के कट्टे बताकर ट्रक में ले जा रहे अवैध शराब की 1025 पेटी बरामद
महेंद्रगढ़। सीआईए की टीम ने बुुधवार को शराब की पेटियों से भरा ट्रक पकड़कर बड़ी सफलता हासिल की है। ट्रक में 1025 पेटी अंग्रेजी की अवैध शराब भरी हुई थी। जो गेहूं के कट्टे बताकर भिवानी से गुजरात ले जाई जा रही थी। शराब की कीमत लगभग 40 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी ट्रक ड्राइवर शंकर लाल निवासी गांव डोडरिया, जिला टोंक, राजस्थान के और ट्रक मालिक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बुधवार की सुबह सूचना मिली कि एक बंध बॉडी के ट्रक में अवैध शराब भरकर भिवानी से नारनौल होकर गुजरात ले जाई जा रही है। पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन ने तुरंत महेंद्रगढ़ के सीआईए इंचार्ज एसआई अनिल को इसकी सूचना दी और टीम बनाकर ट्रक को पकड़ने के आदेश दिए। एसआई अनिल ने तुरंत टीम गठित की। उनकी टीम में एएसआई हरि, हेड कांस्टेबल प्रदीप, हेड कांस्टेबल राजेश, सिपाही नवीन, सुनील और ड्राइवर ऋषि शामिल थे। टीम इंचार्ज अनिल को सूचना लगी कि शराब से भरा ट्रक आकोदा से आगे आ चुका है तो तुरंत हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के पास रोड पर नाका लगा दिया। बंध बॉडी का ट्रक आकोदा की तरफ से आता देखकर उसको रुकवाया। उन्होंने चालक से पूछताछ की और ट्रक को खुलवाकर चेक किया। जांच के दौरान ट्रक में शराब की पेटियां मिली। इसके बाद पुलिस तुरंत ट्रक को अपने कब्जे में लेकर महेंद्रगढ़ थाना ले आई। साथ ही ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


इस ब्रांड की मिली शराब
ट्रक को महेंद्रगढ़ थाने में लाकर शराब की पेटियां उतारीं गई। गिनने पर 1025 पेटी बरामद हुई। शराब मैकडॉल, ओसी ब्लू, अपिसोड, रॉयल चैलेंज ब्रांड की हैं। सभी पेटियों को गोदाम में रखवा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक में किया था अनाज की महक वाला स्प्रे
ट्रक में अनाज की महक वाला स्प्रे किया हुआ था, ताकि किसी को शराब होने का अहसास न हो। इतना ही नहीं ट्रक चालक के पास बिल्टी भी गेहूं के बैगों की थी। टीम ने ट्रक ड्राइवर से जब पूछताछ की तो उसने गेहूं की बिल्टी दिखाई जिसमें 300 गेहूं के बैग दिखाए गए थे। यह बिल्टी भिवानी से मुंबई की दिखाई हुई थी।


पूछताछ जारी
पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है। इस मामले में और लोग भी सम्मलित होने की संभावना है। यह कारोबार कब से चल रहा है, इसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस आरोपी को वीरवार को कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर और ट्रक मालिक के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
- अनिल कुमार, सीआईए इंचार्ज।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed