{"_id":"5c33b2e2bdec2256cb724ed6","slug":"121546892002-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लील वीडियो क्लीप वायरल करने के मामले में नप के पूर्व चेयरमैन किशन चौधरी को मिली जमानत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अश्लील वीडियो क्लीप वायरल करने के मामले में नप के पूर्व चेयरमैन किशन चौधरी को मिली जमानत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रहे गोपाल शरण गर्ग की अश्लील वीडियो क्लीप वायरल करने के आरोपी नप के पूर्व चेयरमैन किशन चौधरी को सोमवार को अदालत से जमानत मिल गई। उनकी जेल से रिहाई मंगलवार को होगी।
एडिशनल सेशन जज अजय तेवतिया की कोर्ट में सोमवार को किशन चौधरी की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। जिसमें किशन चौधरी की ओर से वकील जसबीर ढिल्लो और दूसरे पक्ष की ओर से सरकारी वकील व राकेश महता के बीच जमानत पर बहस हुई। जसबीर ढिल्लो ने कोर्ट को बताया कि 22 नवंबर को पुलिस ने किशन चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस किशन चौधरी से इस केस के मामले में पूरी जांच कर चुकी है। ऐसे में उन्हें जेल में रखना उचित नहीं होगा। वहीं, दूसरे पक्ष ने कहा कि किशन चौधरी प्रभावशाली व्यक्ति है, उन्हें जमानत न दी जाए। कोर्ट ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद किशन चौधरी की जमानत याचिका को स्वीकार कर लिया। ढिल्लो ने बताया कि किशन चौधरी जेल से आठ जनवरी को रिहा होंगे।
बता दें कि 14 अक्टूबर को गोपाल शरण गर्ग की वीडियो क्लीप वायरल हुईं थी। इस मामले में पुलिस ने किशन चौधरी, भाई सुरेंद्र चौधरी व केशव संघी, अकाउंटेंट समेत अन्य लोगों को विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार किया था। मामले की जांच होटल की सीआईए पुलिस कर रही है।