{"_id":"6a973435ca7e2125d5083fd4","slug":"woman-dies-after-being-bitten-by-a-venomous-creature-allahabad-news-c-3-1-hld1039-965009-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: जहरीले जंतु के डसने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: जहरीले जंतु के डसने से महिला की मौत
Wed, 02 Sep 2026 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Wed, 02 Sep 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
बसगढ़ी की पोखरा बस्ती में सोमवार को 65 वर्षीय रामकली की जहरीले जंतु के डसने से मौत हो गई। परिजनों ने डसने के बाद पहले झाड़फूंक कराई।
रामकली सोमवार दोपहर करीब तीन बजे अपने कच्चे मकान के टांड़ पर रखे झोले से मिठाई निकाल रही थीं। तभी झोले के पास छिपे किसी जहरीले जंतु ने उन्हें डस लिया। कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। गांव वालों की सलाह पर झाड़फूंक करने वाले को बुलाया गया। 10 मिनट झाड़फूंक के बाद भी हालत नहीं सुधरी। परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां मंगलवार को उनकी मौत हो गई।