{"_id":"5df910a88ebc3e87cf3e1341","slug":"crime-police-fire-fir-beat-bike-narnol-news-rtk532849358","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गुटों में मारपीट, तीन बाइक जलाई एंबुलेंस के शीशे तोड़े, एक युवक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो गुटों में मारपीट, तीन बाइक जलाई एंबुलेंस के शीशे तोड़े, एक युवक गंभीर
विज्ञापन
बड़ा बाग के पास मंगलवार की शाम साढ़े चार बजे दो गुटों में विवाद हो गया। इसी दौरान कुछ लोगों ने तीन बाइकों में आग लगा दी और एक निजी एंबुलेंस के शीशे तोड़ दिए। मारपीट में घायल एक युवक को सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया, जहां से उपचार के बाद उसे डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है। दूसरी ओर आग की सूचना मिलते ही फायर की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार रेलवे लाइनपार बड़ा बाग के पास दो गुटों में मंगलवार की शाम करीब साढ़े चार बजे विवाद हो गया। इस दौरान परशुराम कॉलोनी निवासी मंगल की दूसरे गुट के लोगों ने लाठी डंडे से जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान कुछ लड़कों ने पास में खड़ी एक बाइक में आग लगी दी। बाइक की चपेट में आने से दो अन्य बाइक भी जल गई। साथ ही युवकों ने पास खड़ी एक निजी एंबुलेंस के शीशे तोड़ दिए। मारपीट के दौरान हवाई फायरिंग करने की बात भी सामने आ रही है। पुलिस फायरिंग होने की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद किसी ने एंबुलेंस को मौके पर बुलाया था।
फायर केंद्र के प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि मंगलवार की शाम करीब पांच बजे बाइक में आग लगने की सूचना मिली थी। इस पर एक गाड़ी को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि आग के कारण तीन बाइकें पूरी तरह से चल गई है। वहीं, पास खड़ी निजी एंबुलेंस के शीशे तोड़े गए हैं। सिटी थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि दो गुटों में मारपीट के बाद बाइक में आग लगाने का मामला सामने आया है। मंगल के भाई की शिकायत पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। सूत्रों के अनुसार मौके पर करीब 20-25 युवक थे। इसमें कुछेक के पास हथियार भी था। इस मामले को गैंगवार के रुप में भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन
भाई को लेने के बहाने ले गए थे एंबुलेंस
एंबुलेंस के चालक ने बताया कि दो लड़के शाम करीब सवा पांच बजे आए थे। उन्होंने बताया कि उनका भाई सीरियस है और उपचार के लिए लेकर आना है। इसके बाद एंबुलेंस लेकर बड़ा बाग के पास गया था। मौके पर देखा कि फायरिंग हो रही थी। एंबुलेंस को मोड़ने का रास्ता नहीं मिलने पर मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद एंबुलेंस को भी युवकों ने निशाना बनाया।