{"_id":"5e20a07b8ebc3e4b303c8760","slug":"crime-murder-arrest-accused-narnol-news-rtk53764367","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रीतम हत्याकांड ः वारदात में प्रयुक्त बाइक और मृतक का फोन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रीतम हत्याकांड ः वारदात में प्रयुक्त बाइक और मृतक का फोन बरामद
विज्ञापन
प्रीतम की हत्या के मुख्य आरोपी मनीष एवं पिंकेश को दो दिन के पुलिस रिमांड के बाद एसडीजेएम हिमांशु सिंह की अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस हत्या का तीसरा आरोपी अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
पुलिस ने रिमांड के दौरान पिंकेश के घर से चांदी के चेन, दो अंगूठी, ब्रेसलेट बरामद किए। वारदात में प्रयोग की गई बाइक को वेयर हाउस गोदाम के पीछे गड्ढों से बरामद की। मृतक प्रीतम का मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है। बता दें कि 7 जनवरी को मनीष, पिंकेश और सुनील गांव माजरा खुर्द निवासी प्रीतम को घर से बुलाकर ले गए गए थे। उसके बाद सभी ने मिलकर गांव के बाहर खंडहर में शराब पी थी। शराब पीने के बाद मनीष, पिंकेश, सुनील प्रीतम को टैगोर स्कूल के पीछे दोहान नदी के पास ले गए। जहां पर उसको लात-घूंसे मारे। बाद में गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को भूमिका कॉलेज के पीछे खेतों मे फेंक दिया था।
पुलिस ने दो दिन के पुलिस रिमांड के बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। न्यायाधीश ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। तीसरा आरोपी अभी फरार है। पुलिस की एक टीम उसे पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। रिमांड के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर कई सामान बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
- महाबीर सिंह, थाना प्रभारी, महेंद्रगढ़।