{"_id":"5d6029aa8ebc3e93c315796c","slug":"crime-boy-suicide-sucide-narnol-news-rtk5135066124","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोजगारी से तंग युवक ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोजगारी से तंग युवक ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भुंगारका गांव निवासी एक युवक पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। नांगल चौधरी थाना पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के अनुसार नौकरी न मिलने से युवक परेशान था। हालांकि युवक के पास से पांच पेज का सुसाइड नोट मिला है। उसमें प्रेम प्रसंग की बात लिखी गई है। पुलिस सभी बातों को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार भुंगारका गांव निवासी रणधीर सिंह उर्फ सोनू (26) एमए-बीएड करने के बाद नौकरी के लिए तैयारी कर रहा था। पुलिस को दिए बयान में परिजनों ने बताया कि नौकरी न मिलने से सोनू कुछ दिन से परेशान चल रहा था। वीरवार को दोपहर करीब दो बजे उसने खेत में जाटी के पेड़ से फांसी लगा ली। जानकारी मिलने पर परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शाम को मोर्चरी भेज दिया। परिजनों का कहना है कि नौकरी न मिलने से सोनू की मानसिक हालत कुछ दिन से ठीक नहीं थी। उन्होंने किसी पर शक नहीं जताया है। जांच अधिकारी एसआई अनिल कुमार ने बताया सोनू के पिता नित्यानंद के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की गई है। दो भाइयों में सोनू छोटा था। वह पटवारी समेत अन्य सरकारी पदों पर नौकरी के लिए तैयारी कर रहा था। जांच अधिकारी एसआई अनिल कुमार ने बताया कि सोनू के पास से पांच पेज का सुसाइड नोट मिला है। इसमें अपनी मौत का जिम्मेदार किसी को नहीं बताया है। सुसाइड नोट में प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। लेकिन, किसी लड़की/महिला का नाम नहीं है। फिलहाल इन सभी बातों को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है।