फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   congress office innaugerated

Mahendragarh-Narnaul News: 16 दिसंबर को होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन का न्योता देने कनीना पहुंचे राव नरेंद्र सिंह

Wed, 14 Dec 2022 10:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
congress office innaugerated
कनीना। हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं भारत जोड़ो यात्रा के जिला संयोजक राव नरेंद्र सिंह ने कनीना में हवन के साथ कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन किया। मंच संचालन अनिल सैनी ने किया।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा में 21 दिसंबर को आने वाली भारत जोड़ो यात्रा को लेकर 16 दिसंबर को नारनौल पीडब्ल्यूडी विश्रामगृह में सुबह 11 बजे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान की अध्यक्षता में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन में राज्यसभा सदस्य चौधरी दीपेंद्र हुड्डा बतौर मुख्यातिथि यात्रा का निमंत्रण देने के साथ-साथ जिम्मेदारी भी तय करेंगे।
विज्ञापन

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक लगभग 3500 किलोमीटर से ज्यादा पैदल यात्रा चलेगी। यह यात्रा 21 दिसंबर से हरियाणा प्रदेश में पहले चरण में फिरोजपुर झिरका से प्रवेश करेगी और नूंह, मेवात, सोहना, गुरुग्राम, फरीदाबाद होते हुए दिल्ली राजघाट पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का मतलब न केवल नफरत को प्यार से जोड़ने का है बल्कि बुजुर्गों को 6 हजार रुपये पेंशन, सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम, गरीबों को पीले कार्ड, 100-100 गज के मुफ्त प्लाट व मकान, जरूरमंद को इलाज, किसान को एमएसपी गारंटी व सम्मान आदि मुख्य हैं। इस अवसर पर महिला जिला अध्यक्ष सुनीता मावता, श्रीभगवान गौतम, सज्जन सिंह, विजय सिंह, युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण राव, पंचम यादव, पतराम, संजय, सुरेश मानपुरा, सुमेर, रविंद्र बंसल, पूर्व सरपंच रामकिशन, विजयपाल कोटिया, हरिसिंह ने सभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed