फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Cleanliness drive conducted in Government Model School

Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय मॉडल विद्यालय में चलाया सफाई अभियान

Sun, 31 Aug 2025 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 31 Aug 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness drive conducted in Government Model School
फोटो 9एक दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में मौजूद छात्र व स्टाफ सदस्य।स्रोत संस्था
नारनौल। राजकीय मॉडल विद्यालय नारनौल में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर लगाया गया। इसमें शामिल स्वयंसेवकों ने स्कूल परिसर की सफाई की ।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रेरणादायक लक्ष्य गीत से हुआ। स्वयंसेवकों ने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योगाभ्यास किया। इस शिविर में स्वयंसेवकों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी व्याख्यान व गतिविधियों के माध्यम से जागरूक किया गया।
शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर की सफाई की और पौधरोपण भी किया। इस एक दिवसीय शिविर ने स्वयंसेवकों को न केवल सामाजिक कार्यों के लिए प्रेरित किया, बल्कि उनके व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयं सेवा योजना के महेंद्रगढ़ के संयोजक चरण सिंह बड़ेसरा ने बच्चों को विभिन्न योजना और एनएसएस के महत्व के बारे में बताया। राजेश यादव ने स्वयंसेवकों को सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर कार्यक्रम संचालक शैलेंद्र सिंह, हवा सिंह प्रवक्ता, पूनम प्रवक्ता,आशा अध्यापिका, बीनू कुमार डीपीई, फूल सिंह बाबूजी, संदीप कुमार कंप्यूटर अध्यापक, जितेंद्र, रोहताश, दयावंती आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed