{"_id":"5d6028428ebc3e93a04e66ed","slug":"civic-workers-agitation-for-demands-problam-narnol-news-rtk513506348","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान अर्धनग्न होकर चितवन वाटिका से लघु सचिवालय तक आज करेंगे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान अर्धनग्न होकर चितवन वाटिका से लघु सचिवालय तक आज करेंगे प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय किसान सभा के आह्वान पर किसानों का धरना 40 वें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को धरने की अध्यक्षता प्रवीण ने की व मंच संचालन कौशल कुमार ने किया। जिला प्रधान महेंद्र यादव ने कहा कि 24 अगस्त को किसान अर्धनग्न प्रदर्शन के लिए खानपुर, मंढाणा, सेका, दुबलाना, गुवानी, सागरपुर, नूनीकलां, मंडलाना आदि गांवों का दौरा किया।
उन्होंने कहा कि प्रदर्शन के लिए किसानों में काफी उत्साह है। यादव ने कहा कि जब तक सरकार मुआवजा नहीं बढ़ाएगी धरना जारी रहेगा। 24 अगस्त को सुबह दस बजे किसान चितवन वाटिका में इकठ्ठे होकर अर्धनग्न प्रदर्शन करते हुए महावीर चौक से लघु सचिवालय में पहुंचेंगे। किसान नेता धर्मेंद्र यादव ने बताया की किसान संघर्ष समिति के सदस्य केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत व स्थानीय सांसद चौ. धर्मवीर से भी जमीन का मुआवजा बढ़ाने के लिए मिलने का प्रयास करेंगे। किसान नेता सावंत सिंह ने बताया की 31 अगस्त को मुख्यमंत्री के नारनौल दौरे के दौरान समय लेकर मिलेंगे। यदि फिर भी समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर करतार, मुसद्दीलाल, सोमदत्त शर्मा, भूपसिंह, जयपाल, लालचंद, शेर सिंह, रामनिवास व महेंद्र आदि उपस्थित थे।