फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   civic,issuse,Road,gramin,Jaam

अंडरपास बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने लगाया जाम

Fri, 20 Dec 2019 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
civic,issuse,Road,gramin,Jaam
अंडरपास की मांग को लेकर शुक्रवार को गांव दताल के ग्रामीणों ने करीब डेढ़ बजे नांगल चौधरी जयपुर राजमार्ग पर जाम लगा दिया है। जाम की सूचना पाकर थाना प्रभारी संतोष कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाने की कोशिश की। लेकिन, ग्रामीणों ने अंडरपास का निर्माण जल्द से जल्द शुरू करवाने की मांग रखते हुए उच्च अधिकारी को मौके पर बुलाने की बात कही। मौके पर पहुंचे हल्का विधायक डॉ. अभय सिंह यादव ने 15 दिन के अंदर ग्रामीणों की अंडरपास बनाने की मांग का समाधान करने का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने करीब दो बजकर 45 मिनट पर जाम को खोल दिया। इस दौरान हाईवे पर सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जिससे वाहन चालकों व यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बता दें कि नांगल चौधरी में पनियाला मोड़-नारनौल से पचेरी तक नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है। विभिन्न गांवों में जाने के लिए ग्रामीणों की सुविधाओं के लिए अंडरपास व पुल बनाए जा रहे है। गांव दताल के ग्रामीणों ने बताया कि नांगल चौधरी से गांव देवता, बनार व जाजमा की ढाणी सहित अन्य गांवों में जाने के लिए लोगों को गांव दताल से होकर जाना पड़ता है। वहीं, अधिकतर बच्चे नांगल चौधरी में पढ़ते है। जिसके लिए स्कूली बसें गांवों में आती है। अंडरपास या पुल नहीं बनाया गया तो ग्रामीणों के साथ-साथ बच्चों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इस बारे में पहले भी नांगल चौधरी तहसीलदार व उपायुक्त को ज्ञापन देकर समस्या के समाधान की गुहार लगाई थी। लेकिन, कोई समाधान नहीं हुआ। इससे नाराज लोगों ने शुक्रवार को हाईवे पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे हल्का विधायक डॉ. अभय सिंह यादव ने ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद 15 दिन के अंदर अंडरपास बनाने का आश्वासन दिया। विधायक के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। जाम खुलने के बाद वाहन चालकों व यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

उधर, विधायक ने हाईवे के अधिकारियों के साथ बैठक की
नारनौल। विधायक डॉ. अभय सिंह यादव ने नेशनल हाईवे के प्रोजेक्ट डायरेक्टर व अन्य अधिकारियों के साथ नांगल चौधरी क्षेत्र के विभिन्न गांवों के रास्तों में निर्माणाधीन नेशनल हाईवे नंबर 148 बी के कारण विभिन्न गांवों के रास्तों में होने वाले गतिरोध का मामला उठाया। लगभग एक घंटे से अधिक समय तक चली इस बैठक में विधायक ने मुख्य रूप से दताल, मोहनपुर, नांगल कालिया, सिलारपुर, भोजावास, कृष्ण नगर कॉलेज व सीनियर सेकेंडरी स्कूल के नजदीक अंडर पास देने का मामला उठाया। डॉ. यादव ने अधिकारियों को इन स्थानों पर अंडरपास की आवश्यकता पर बल देते हुए बताया कि इन स्थानों पर गुजरने वाले रोड के दोनों तरफ दर्जनों गांव के आवागमन के साधन हैं। पड़ोसी राज्य राजस्थान के क्षेत्र को भी इन गांव से जुड़ाव है। अतिरिक्त इन गांव की अधिकतर जमीन नेशनल हाईवे के दूसरी ओर स्थित होने के कारण क्षेत्रों में काम करने एवं महिलाओं को खेतों से चारा काटकर लाने में गंभीर असुविधाओं का सामना करना पड़ेगा। समय रहते समाधान नहीं किया गया तो भविष्य में आने वाली पीढ़ियों के लिए भी स्थायी सिरदर्द बन जाएगा। साथ ही नेशनल हाईवे नंबर 11 पर कृष्ण नगर कॉलेज के सामने अंडरपास एवं सर्विस रोड नहीं होने की वजह से विद्यार्थियों को नेशनल हाईवे पार करना मुश्किल हो जाएगा। नेशनल हाईवे के अधिकारियों ने डॉ. अभय सिंह यादव को आश्वस्त किया कि विभाग के उच्च अधिकारियों के समक्ष मामला उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed