फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   City development halted without payment approval committee

Mahendragarh-Narnaul News: बिना पेमेंट अप्रूवल कमेटी के रुका शहर का विकास

Sun, 19 Nov 2023 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 19 Nov 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
City development halted without payment approval committee
नारनौल। शहरी सरकार के गठन को डेढ़ साल का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक शहर ने विकास की रफ्तार नहीं पकड़ी है। बल्कि पहले से चल रहे विकास कार्यों की समय पर पेमेंट नहीं होने के कारण वे विकास कार्य भी रुक गए है। इसके पीछे बड़ा कारण पेमेंट अप्रूवल कमेटी का गठन नहीं होना माना जा रहा है, क्योंकि बिना पेमेंट अप्रूवल कमेटी के किसी भी प्रकार के कोई बिल पास नहीं हो सकते हैं। वहीं, नगर परिषद प्रशासन कमेटी गठित करने की दिशा में कोई पहल करता नहीं दिख रहा है, क्योंकि अभी तक कमेटी गठित करने के संबंध में कोई तिथि निर्धारित नहीं की गई है। इससे न केवल शहरवासियों में रोष है बल्कि पार्षदों में भी अपने वार्डों में विकास कार्य नहीं होने के कारण वार्ड के लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की तरफ से विकास कार्याें में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से पहली बार नगर परिषद व पालिकाओं में होने वाले विकास कार्याें की पेमेंट के लिए पेमेंट अप्रूवल कमेटी गठित किए जाने का निर्णय लिया गया। इसके तहत शहरी क्षेत्र में होने वाले सभी कार्यों की पेमेंट गठित की जाने वाले कमेटी द्वारा अप्रूवल करने के बाद ही की जाएगी। मगर नारनौल नगर परिषद के गठन के बाद के करीब डेढ़ साल बीतने के बाद भी उक्त कमेटी का गठन नहीं किया गया है। जिस कारण शहर महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट छलक नाले का निर्माण पिछले कुछ माह से पेमेंट नहीं होने के कारण बंद पड़ा हुआ है। इसके अलावा अन्य विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में छलक नाला का निर्माण किया जा रहा है। ठेकेदारों को कुछ माह से पेमेंट नहीं होने के कारण कार्य रुका हुआ है। इसके अलावा नगर परिषद के वाहनों की मरम्मत, डीजल-पेट्रोल, छलक नाले की सफाई के बिल, बेसहारा पशुओं को पकड़ने आदि का भी समय पर भुगतान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




चार सदस्यीय होगी अप्रूवल कमेटी

पेमेंट अप्रूवल कमेटी में चार सदस्य शामिल होंगे। इसमें जिला नगर आयुक्त व कार्यकारी अधिकारी में से एक, प्रधान, उप प्रधान व एक पार्षद को शामिल किया जाएगा। कमेटी में शामिल होने वाले एकमात्र पार्षद को चुना जाएगा। उक्त कमेटी शहर में ठेकेदार द्वारा किए गए विकास कार्याें से संतुष्ट होने पर ही उसका बिल पास करेंगी। यह चार सदस्यीय शहर के विकास कार्याें की निगरानी करेगी। हालांकि इसमें एक या दो वार्ड में होने वाले विकास कार्याें के लिए उक्त वार्डों के पार्षदों से संतुष्टि पत्र लिया जाएगा।



कोट

नगर परिषद प्रशासन की जल्द से जल्द कमेटी का गठन का शहर के विकास कार्यों को रफ्तार देने का कार्य करना चाहिए। उन्हें नए जिला नगर आयुक्त वैशाली सिंह से बड़ी आशा है कि वे जल्द से जल्द कमेटी का गठन कर शहर के विकास को गति देने का कार्य करेंगी। -- नितिन चौधरी, नगर पार्षद नारनौल।




वर्जन -

पेमेंट अप्रूवल कमेटी को लेकर अधिकारियों से बातचीत कर गठन की तिथि निर्धारित की जाएगी। उनका प्रयास रहेगा की जल्द से जल्द पेमेंट अप्रूवल कमेटी का गठन कर शहर के विकास को जारी रखा जाए।--कमलेश सैनी, चेयरपर्सन नगर परिषद नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed