{"_id":"689ce5d06592ead44b093e1c","slug":"cia-will-now-investigate-the-theft-the-businessman-is-dissatisfied-with-the-police-investigation-narnol-news-c-203-1-sroh1011-119257-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सीआईए करेगी अब चोरी की जांच, व्यापारी पुलिस की जांच से असंतुष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सीआईए करेगी अब चोरी की जांच, व्यापारी पुलिस की जांच से असंतुष्ट
Thu, 14 Aug 2025 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 14 Aug 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:88- सतनाली पुलिस थाने में डीएसपी दिनेश कुमार से मिलते सतनाली के दुकानदार--संवाद
सतनाली। सतनाली में एक किराना स्टोर से सोमवार रात को हुई चोरी की वारदात के बाद क्षेत्र के दुकानदारों में रोष है।
बुधवार को क्षेत्र के दुकानदारों व व्यापारियों ने डीएसपी दिनेश कुमार से मुलाकात कर आरोपियों की गिरफ्तारी व सामान की बरामदगी की मांग उठाई। डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि इस मामले की जांच सीआईए टीम को सौंप दी गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। इसके अलावा कार्रवाई के लिए पुलिस विभाग तैयार है।
व्यापारियों की हर संभव मांगों को पूरा करने का प्रयास करेगी। व्यापारियों ने बताया कि पिछले एक साल के दौरान चोरी की सात-आठ बड़ी वारदातें हो चुकी हैं। लेकिन पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं।
वहीं पीड़ित दुकानदार विनोद कुमार गोयल ने बताया कि गत सोमवार रात को उसकी दुकान से करीब 20 हजार रुपये की नकदी व अन्य सामान चोरी हो गया। पुलिस को इसके सीसीटीवी फुटेज सहित अन्य प्रकार के सबूत भी उपलब्ध कराए जा चुके हैं। चोर गल्ले में रखी नकदी, चांदी का सामान, ड्राई फ्रूट और सिगरेट के बॉक्स चुरा ले गए।
विज्ञापन
पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। उन्होंने पुलिस को चोरों को जल्द पकड़ने और चोरी का सामान बरामद करने की मांग की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस और फॉरेंसिक की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच भी की थी। वहीं व्यापारियों ने कहा कि पुलिस इस मामले में तेजी से जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार करे। क्षेत्र में लगातार बढ़ती चोरी की वारदातों से व्यापारियों एवं दुकानदारों में भय बना हुआ है। इस अवसर पर एसएचओ सतनाली धर्म सिंह, पूर्व जिला प्रमुख भागीरथ सिंह शेखावत, संतु शेखावत, विनोद गोयल, मोहन गोयल डिगरोता, रतनलाल मिश्रा, यशपाल, संपत नेहरा सहित अनेक व्यापारी व दुकानदार उपस्थित थे।