फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   chamunda devi cultural trust is dismis

कोर्ट ने चामुंडा देवी धार्मिक ट्रस्ट को किया भंग

Thu, 09 Jan 2020 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
chamunda devi cultural trust is dismis
जिले की एक कोर्ट ने अनियमितताओं के चलते चामुंडा देवी धार्मिक ट्रस्ट को भंग कर दिया है। ट्रस्ट चामुंडा देवी मंदिर का देखरेख करता था। ट्रस्ट की अनियमितताओं के संबंध में नरेंद्र सोनी उर्फ टीटू व सुरेश सैनी ने कोर्ट में केस दायर किया था। वर्तमान ट्रस्ट में प्रधान सूरज बोहरा, उप प्रधान सुभाष चौधरी, सचिव चेतन प्रकाश चौधरी, कोषाध्यक्ष विनोद गुप्ता, विनोद महता स्टोर कीपर व 11 अन्य ट्रस्टी भी थे।
विज्ञापन

नरेंद्र सोनी उर्फ टीटू व सुरेश सैनी के अधिवक्ता मनीष वशिष्ठ ने बताया कि नरेंद्र सोनी ने साल 2014 में मंदिर ट्रस्ट द्वारा दान में प्राप्त चांदी व धनराशि में घोटाला करने व मंदिर की देखरेख के साथ उचित प्रबंध न करने का आरोप लगा कर चामुंडा देवी वगैरा बनाम सूरज बौहरा वगैरा पर एक प्रतिनिधि वाद दायर किया था। इसमें सुरेश सैनी कोजिंदा भी एक वादी था। इस मुकदमे को अतिरिक्त सिविल जज वरिष्ठ खंड के प्रवेश सिंगला की कोर्ट द्वारा ट्रस्ट को भंग किया है व नरेंद्र सोनी को रिसीवर नियुक्त किया है। कोर्ट ने वर्ष 1986 में पंजीकृत हुई मंदिर की ट्रस्ट डीड के निर्देशानुसार ट्रस्ट निर्माण करने का आदेश दिया है। साथ ही प्रतिवादीगण को मंदिर की संपत्ति का गबन करने से रोका है। वादी को अन्य कोई सिविल या फौजदारी कार्यवाही करने की छूट भी दी गई है।
विज्ञापन

अधिवक्ता वशिष्ठ ने बताया कि प्राचीन मंदिर की देखरेख करने के लिए शहर के प्रतिष्ठित लोगों ने वर्ष 1986 में एक ट्रस्ट का निर्माण करके, एक ट्रस्ट डीड को सब रजिस्ट्रार कार्यालय में पंजीकृत करवाया था। उक्त ट्रस्ट डीड के अनुसार ट्रस्टियों को ट्रस्ट का कार्यवाही रजिस्टर, रोकड़ बही खाता तथा आमदनी व व्यय का हिसाब किताब रखना आवश्यक था। ट्रस्ट का किसी राष्ट्रीयकृत बैंक में खाता खोल कर धनराशि उसमें जमा करवानी अनिवार्य थी। बही खातों का प्रत्येक वर्ष किसी अधिकृत व्यक्ति से ऑडिट करवाना था। ट्रस्टियों का चुनाव वर्ष 2011 में हुआ था, लेकिन उसके बाद भी वर्ष 2013 तक ट्रस्ट कोई लेखा जोखा नहीं रखा। वर्ष 2013 बाद के उनके पेश किए गए लेखा जोखा में भी वित्तीय अनियमितताएं थी व दान में प्राप्त चांदी का कोई हिसाब किताब नहीं था। ट्रस्ट का कभी कोई बैंक खाता खुलवाया ही नहीं गया। जब वर्ष 2011 में जब नए ट्रस्टियों का चयन किया गया तो उसे भी ट्रस्टी बनाया गया था। लेकिन, मंदिर में हो रही अनियमितताओं को देखते हुए आवाज उठाई। लेकिन, उनकी आवाज को दबा दिया गया। बाद में सुरेश सैनी के साथ कोर्ट में केस दायर की । उसने कहा कि जल्द ही अदालत के आदेश की पालना में रिसीवर के दायित्व को ग्रहण करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट ने अपने आदेश में वाद को डिक्री (मंजूर) करते हुए, वर्तमान ट्रस्ट को भंग किया है। नरेंद्र सोनी उर्फ टीटू को रिसीवर नियुक्त किया है। वर्ष 1986 में पंजीकृत हुई ट्रस्ट डीड के निर्देशों के अनुसार ट्रस्ट निर्माण करने का आदेश दिया है। मंदिर की सम्पत्ति का गबन करने से रोका है। आदेश में वादी को अन्य कोई सिविल या फौजदारी कार्यवाही करने की छूट दी गई है।
- मनीष वशिष्ठ, वादी के अधिवक्ता
कोर्ट के आदेश की कापी मिलने के बाद ट्रस्ट अपील करेगा। अभी तक इस बारे में कुछ अधिक कहना उचित नहीं होगा। - सूरज बोहरा, भंग ट्रस्ट के प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed