{"_id":"6036a2018ebc3e8c955c0446","slug":"cctv-footage-of-a-man-seen-with-missing-child-released-narnol-news-rtk5970527180","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता बच्चे के साथ दिख रहे व्यक्ति का सीसीटीवी फुटेज जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता बच्चे के साथ दिख रहे व्यक्ति का सीसीटीवी फुटेज जारी
विज्ञापन
पुलिस ने लापता बच्चे मोहित का सीसीटीवी फुटेज जारी किया है। इसमें बच्चा एक व्यक्ति के साथ दिख रहा है। दूसरी ओर बच्चे की तलाश के लिए एसपी ने एसआईटी बना दी है।
बता दें कि पुलिस ने 17 फरवरी को पुरानी सराय नारनौल से गुम हुए मोहित की तलाश में बुधवार को सीसीटीवी फुटेज जारी की है। पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन ने बच्चे की तलाश में स्पेशल टीम गठित की है। इस मामले मेें एसएचओ और सीआईए नारनौल को हिदायत दी हैं कि आपसी तालमेल से बच्चे की जल्द से तलाश की जाए। पुलिस की आमजन से भी अपील हैं कि फोटो में दिखाई दे रहे इस व्यक्ति को जहां भी देखें, तुरंत पुलिस को सूचना दें। फोटो में दिखाई दे रहा यह बच्चा पुरानी सराय नारनौल का रहने वाला है। 17 फरवरी से घर से लापता है। अंतिम बार इस बच्चे को एक व्यक्ति के साथ देखा गया है। यह व्यक्ति कहीं भी दिखाई देता है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
पांच टीमें जुटी हैं छात्र की तलाश में
कोजिंदा निवासी 12वीं कक्षा के छात्र दिनेश के अपहरण मामले में भी पुलिस की पांच टीमें लगी हुई है। टीमें उसके साथी अजय के बयान के आधार पर जांच कर रही है। हालांकि अभी पुलिस को इस मामले में ठोस सुराग नहीं मिला है। सदर थाने के एसएचओ समेत अलग-अलग पांच टीमों को लगाया गया है। हालांकि पुलिस के अनुसार यह मामला भी अपहरण की बजाय किसी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। बता दें कि मंढाना में दो बच्चे बुलेट से आए थे। इसमें से दिनेश को स्कॉर्पियो सवार युवकों ने अगवा कर लिया। दूसरे बच्चे अजय को छोड़ दिया था।