फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Car showroom vandalized, threatened to assault

Mahendragarh-Narnaul News: कार शोरूम में तोड़फोड़, मारपीट करने की दी धमकी

Sun, 21 May 2023 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 21 May 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Car showroom vandalized, threatened to assault
रेवाड़ी रोड स्थित हुंदई कार शोरूम में तोड़फोड़ कर जीएम व अन्य कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के जिला झुंझुनू निवासी जयपाल सिंह ने बताया कि वह हर्षवर्धन हुंदई शोरूम में पिछले एक साल से जनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत है। तीन माह पूर्व सुराना निवासी राजू आया और उससे कहा कि वह अपने मालिकों से कहे की वे उससे आकर मिले। अन्यथा सब कुछ तोड़फोड़ कर आग लगा देंगे और सभी कर्मचारियों को भी मारेंगे। उक्त बातें उसने अपने शोरुम मालिक को बताई, परंतु उनकी उपलब्धता न होने के कारण कंपनी के वकील बलबीर सिंह शेखावत उनसे मिलने गए। इस पर राजू ने बलबीर सिंह को कहा कि अगर कंपनी चलानी है तो हर माह 2-3 लाख रुपये देने होंगे अन्यथा कंपनी नहीं चलने देंगे। 17 मई को बोलेरो गाड़ी में कुछ लोग आए और शोरूम पर पत्थर बरसा कर चले गए। 18 मई को वह फिर आया और कहा कि अगले 24 घंटे में आपके मालिक अगर नहीं मिले तो ऐसी तोड़फोड़ व कर्मचारियों के साथ मारपीट होती रहेगी तथा शोरुम में आग लगाकर बंद करवा देगा। इस पर शोरूम महाप्रबंधक ने एसपी को शिकायत देकर जान और माल की सुरक्षा करने की मांग की। शिकायत के बाद पुलिस ने उक्त के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed