{"_id":"679e728360acb1454307d2a9","slug":"camp-will-be-organized-for-shyam-devotees-narnol-news-c-203-1-sroh1011-114893-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: श्याम भक्तों के लिए लगाया जाएगा शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: श्याम भक्तों के लिए लगाया जाएगा शिविर
Sun, 02 Feb 2025 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 02 Feb 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। श्री श्याम सेवा मंडल जाटवास की बैठक मंडल के प्रधान एवं संस्थापक रमेश शर्मा की अध्यक्षता में धन्नी देवी धर्मशाला हनुमान मंदिर जाटवास मोड़ पर शनिवार को हुई। पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने विचार-विमर्श कर जिम्मेदारी सौंपी।
मंडल के सचिव विकास शर्मा ने बताया कि श्री श्याम सेवा मंडल जाटवास फाल्गुन मास में श्याम भक्तों के लिए व सावन मास में कावड़ पदयात्रियों के लिए शिविर का आयोजन करता है। मंडल की ओर से एक से आठ मार्च तक हनुमान मंदिर धन्नी देवी धर्मशाला में शिविर लगाया जाएगा। भक्तों की सेवा के लिए निशुल्क दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी। यहां पर सभी श्याम भक्तों के लिए रात्रि विश्राम के लिए उचित व्यवस्था, श्याम रसोई, नहाने-धोने के लिए गर्म पानी की व्यवस्था की जाएगी। बैठक में मंडल सचिव विकास शर्मा, कोषाध्यक्ष मनजीत सिवाच, सदस्य कृष्ण यादव, हीरालाल यादव, रवि सिवाच, रविंद्र सिवाच, विजय सिंह जांगड़ा, योगेश शर्मा, नरेश शर्मा, संदीप शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद