फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   By-election: Vishal Saini becomes councilor of Ward No. 16

उपचुनाव : विशाल सैनी बने वार्ड नंबर-16 के पार्षद

Mon, 06 Nov 2023 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Nov 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
By-election: Vishal Saini becomes councilor of Ward No. 16
नारनौल। शहर के वार्ड नंबर-16 के उपचुनाव के लिए रविवार को पुरानी मंडी स्थित किशोरी लाल स्कूल में मतदान करवाया गया। मतदान को लेकर वार्ड के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। उपचुनाव में तीन पुरुष व एक महिला उम्मीदवार चुनावी मैदान में रही, जिसके चलते उम्मीदवारों के समर्थकों की सुबह से ही मतदान केंद्र के बाहर भीड़ भाड़ लगी रही। सुबह 8 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई जो कि सायं 5 बजे तक चली। मतदान के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया गया, जिसमें विशाल सैनी ने 323 मतों से जीत हासिल की। विशाल सैनी को कुल 941 मत मिले। वहीं उनके प्रतिद्वंदी उम्मीदवार संजय को कुल 618 मत मिले। मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए चुनाव अधिकारी एसडीएम मनोज कुमार सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रबीना पी ने मतदान केंद्र का दौरा किया। इसके अलावा मतदान केंद्रों के बाहर पुलिस कर्मचारियों की भी तैनाती की गई।
विज्ञापन

वार्ड नंबर-16 की महिला पार्षदों की बीमारी के चलते निधन होने के कारण उक्त वार्ड में पार्षद का पद रिक्त हो गया था, जिसके बाद हरियाणा चुनाव आयोग की ओर से उक्त वार्ड में उपचुनाव की घोषणा की थी, जिसके तहत चुनाव आयोग के शेड्यूल अनुसार रविवार को वार्ड नंबर 16 में पार्षद पद के लिए मतदान करवाया गया। इसमें चार उम्मीदवारों के बीच मुकाबला देखने को मिला। मतदान से पूर्व सभी उम्मीदवार अपनी-अपनी के दावे जताते रहे, लेकिन मतदान के बाद की गई मतगणना में विशाल सैनी को विजेता घोषित किया गया।
विज्ञापन

भीड़ रोकने में नाकाम रही पुलिस
प्रशासन की तरफ से चुनाव के दौरान मतदान केंद्र के बाहर लोगों के एकत्रित होने पर रोक लगाई थी। जिसके चलते प्रशासन की तरफ पुलिस कर्मचारियों की तैनाती भी की गई, लेकिन इसमें पुलिस प्रशासन की नाकामी देखने को मिली, क्योंकि मतदान के दौरान दोपहर तक मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे सैंकड़ों की संख्या में लोग जमा दिखे। इसके अलावा उम्मीदवार अपने मतदाताओं को निजी वाहनों से मतदान केंद्रों पर पहुंचाते हुए दिखे। जो कि चुनाव आयोग के नियमों की उल्लंघना थी, जबकि केंद्र के बाहर तैनात पुलिस कर्मचारी मूकदर्शक होकर यह सब देखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल 3092 में से 2263 मतदाताओं ने डाला वोट
उपचुनाव में चार उम्मीदवार चुनावी मैदान रहे। इसमें तीन पुरुष उम्मीदवार व महिला उम्मीदवार शामिल रही। जिसमें विशाल सैनी ने 323 मतों से जीत हासिल की। विशाल सैनी को कुल 941 मत मिले। वहीं दूसरे नंबर पर संजय यादव रहे, जिन्हें 618 मत प्राप्त हुए। इसी प्रकार विकास सैनी 455 मत मिले तो मनीषा को 236 मतों से संतोष करना पड़ा। वहीं 13 लोगों ने नोटा को वोट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed