फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Burning sensation in eyes is increasing due to changing weather

Mahendragarh-Narnaul News: मौसम बदलने से बढ़ रही आंखों में जलन

Tue, 05 Nov 2024 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Burning sensation in eyes is increasing due to changing weather
फोटो संख्या:70- नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में ओपीड़ी के बाहर लगी मरीजों की लंबी लाइन--संवाद
महेद्रगढ़। मौसम के बदलाव के कारण सेहत पर असर आ रहा है। लोगों को आंखों में जलन और दर्द की बीमारी बढ़ रही है। नागरिक अस्पताल में पिछले माह से लगातार 800 से अधिक मरीज आंखों से संबंधित बीमारियों के आ रहे है। अस्पताल में प्रतिदिन आंखों की बीमारी संबंधित 50 रोगी पहुंच रहे है। आंखों का स्वस्थ होना बहुत ही जरूरी है। इसके प्रति जरा सी लापरवाही आपके आंखों की रोशनी को छीन सकती है। इसलिए आंखों में होने वाली छोटी से छोटी परेशानी को नजरअंदाज न करें। अगर आप चाहते हैं कि आपके आंखों की रोशनी बेहतर रहे, तो समय-समय पर आंखों की जांच करवाते रहें।
विज्ञापन

अनेक ऐसे लोग है जिन्हें आंखों में काफी ज्यादा जलन और पानी आने की समस्या होती है। इन परेशानियों का कारण धूल-मिट्टी, प्रदूषण, धुआं इत्यादि होते हैं। इसके अलावा आंखों में ड्राईनेस बढ़ना, स्क्रीन पर लंबे समय तक रहना। आंखों में जलन होने की समस्या धूल या मिट्टी जाने के कारण होती है। इसके अलावा छोटे बच्चों में संक्रमण होने से भी आंखों में जलन की समस्या होती है। आंखों की समस्याओं को नजर अंदाज नहीं करना चाहिए बल्कि नेत्र चिकित्सक से संपर्क कर उपचार करवाए। आंखों में जलन की समस्या अधिकतर देखी जा रही है जिसकी रोकथाम के लिए उपचार की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन

----------
- वर्जन:
अधिक देर तक टीवी मोबाइल की स्क्रीन देखने से आंखों में जलन होने का कारण बनता है। क्योंकि ज्यादा लाइट आंखों पर पड़ने से दबाव पड़ता है। इसके साथ-साथ आंखों में धूल गिरने के कारण आंखों जलन होने लगती है। मोबाइल का प्रयोग कम करें। आंखों की बीमारी संबंधित नागरिक अस्पताल में आकर अपना इलाज करवा सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजीव कुमार, नेत्र रोग विशेषज्ञ, नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed