{"_id":"67c73edd3ea116cdc2026f51","slug":"budget-of-rs-3642-crore-presented-narnol-news-c-203-1-sroh1010-115608-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 36.42 करोड़ रुपये का बजट पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 36.42 करोड़ रुपये का बजट पेश
Tue, 04 Mar 2025 11:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 04 Mar 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:76- नगर पालिका महेंद्रगढ़ में बजट बैठक करते नगर पालिका प्रधान रमेश सैनी, पार्षद व अ
महेंद्रगढ़। नगर पालिका ने मंगलवार को बजट बैठक में 36.42 करोड़ रुपये का वित्तीय वर्ष 2025-26 में खर्च करने का अनुमानित बजट पेश किया। कुछ पार्षदों के विरोध के बीच भी कोरम पूरा होने के बाद बैठक हुई। कुछ पार्षदों का कहना है कि नपा के अधिकारियों और पार्षदों ने नियमों को ताक में रखकर बजट बैठक आयोजित की है।
बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका प्रधान रमेश सैनी ने की। बैठक में बीते वर्ष की नगर पालिका की आय-व्यय का ब्योरो प्रस्तुत किया गया। वहीं आगामी वर्ष में होने वाले नगर पालिका के खर्च का आमदनी की अनुमानित रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। सचिव प्रशांत कुमार से बैठक का कोरम पूरा होने की जानकारी लेकर बैठक शुरू की। अकाउंटेंट ने सभी पार्षदों के समक्ष सबसे पहले नगर पालिका की ओर से बीते वर्ष किए गए खर्च का ब्योरा प्रस्तुत किया।
बैठक में पार्षद अशोक सैनी, सरिता राठी, निखिल चनेजा , विष्णु बाल्मीकि, शारदा खन्ना, सुरेंद्र फौजी ने भाग लिया। वहीं उप प्रधान मंजू कौशिक, रजनेश यादव, ममता सोनी, सोनू सैनी व सीमा सैनी अनुपस्थित रहीं। नगर पालिका की ओर से वर्ष 2022-23 में 18.87 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। पिछली बजट बैठक में वर्ष 2023-24 में 21.32 करोड़ रुपये का अनुमान लगाया था, लेकिन करीब 8.52 करोड़ रुपये ही खर्च हो पाए। वहीं इस वित्त वर्ष के लिए नगर पालिका की ओर से 30.59 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया गया हैं।