{"_id":"698387c293d1b1202e0b9053","slug":"bringing-in-utensils-and-sesame-seeds-from-outside-for-the-wedding-ceremony-is-prohibited-narnol-news-c-196-1-nnl1003-135679-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: विवाह समारोह में बाहर से बर्तन मंगाने व तील मंगाने पर प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: विवाह समारोह में बाहर से बर्तन मंगाने व तील मंगाने पर प्रतिबंध
विज्ञापन
फोटो नंबर-17मोहम्मदपुर ग्राम पंचायत की बैठक में भाग लेते ग्रामीण। स्रोत-ग्रामीण
नारनौल। गांव में फैली सामाजिक कुप्रथाओं पर रोक लगाने के लिए बुधवार को ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर हमीद खां की ओर से ग्राम सभा एवं महिला पंचायत का संयुक्त बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से कई प्रस्ताव पारित कर उन्हें सख्ती से लागू करने का निर्णय लिया गया।
ग्राम सभा में तय किया गया कि गांव में शादी-विवाह समारोह के दौरान बाहर से बर्तन मंगाने व तील जैसी परंपराओं के वितरण पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इन नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यक्ति पर जुर्माना लगाए जाने का प्रावधान किया गया है।
इसके साथ ही लड़की की शादी में कन्यादान के नाम पर गांव के लोगों के लिए सामूहिक भोज आयोजित करने पर भी रोक लगाने का फैसला लिया गया। नियम तोड़ने वालों पर आर्थिक दंड लगाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
सभा सदस्यों ने गांव में मृत्यु भोज की परंपरा पर भी प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया। इस नियम की अवहेलना करने पर भी जुर्माना वसूले जाने का प्रावधान किया गया है।
बैठक में गांव की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और सामाजिक सुधार से जुड़े इन प्रस्तावों का समर्थन किया। ग्राम पंचायत ने इसे गांव के लिए एक सराहनीय पहल बताते हुए सभी ग्रामीणों से सहयोग की अपील की है। पंचायत का कहना है कि इन फैसलों से फिजूलखर्ची पर रोक लगेगी।