फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   BJP's 11-year tenure a failure: Rao Narendra Singh

भाजपा का 11 साल का कार्यकाल विफल : राव नरेंद्र सिंह

Fri, 31 Oct 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 31 Oct 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
BJP's 11-year tenure a failure: Rao Narendra Singh
फोटो संख्या:77- कनीना-रेवाड़ी रोड स्थित निजी समारोह स्थल में  आयोजित कार्यक्रम में उप​स्थित  का
कनीना (महेेंद्रगढ़)। भाजपा का 11 वर्ष का राज विफलता का राज रहा है। कांग्रेस के शासन में हरियाणा विकास में नंबर वन था और आज प्रदेश अपराध और भ्रष्टाचार में पहले नंबर पर है। भाजपा के राज में किसानों की दुर्दशा हो रही है। किसानों की फसल नहीं खरीदी जा रही। भावांतर नहीं दिया जा रहा और किसान खाद के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं। ये बातें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कनीना में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार की लाडो लक्ष्मी योजना और पेपर लेस रजिस्ट्री पर सवाल खड़े खड़े हो गए हैं। चुनाव से पहले भाजपा की ओर से की गई लाडो लक्ष्मी योजना की घोषणा से 85 लाख महिलाओं को उम्मीद जगी थी लेकिन बार-बार योजना में बदलाव कर महिलाओं को परेशान किया जा रहा है। सरकार का इस योजना को लेकर खुद का ही गणित सही नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिलाओं को 2100 रुपये प्रति माह देने की घोषणा की गई थी लेकिन अब उसके लिए अनेक शर्त लगा दिए गए हैं। सरकार को अपना वायदा पूरा करना चाहिए। पेपरलेस रजिस्ट्री शुरू करने के सवाल पर कहा कि इस बात की क्या गारंटी है कि ऑब्जेक्शन हटाने के लिए लोगों से पैसे नहीं लिए जाएंगे और ईमानदारी से वह कार्य हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर योजनाओं की समीक्षा कर लोगों के हित में जो योजनाएं नहीं होंगी उन्हें हटाया जाएगा। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सत्यवीर यादव, पूर्व सीपीएस अनीता यादव, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान सरदार वल्लभ भाई पटेल को याद किया गया।


चौधरी बीरेंद्र सिंह पार्टी के वरिष्ठ नेता : राव नरेंद्र
चौधरी बीरेंद्र सिंह के बयान पर प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि किसी के व्यक्तिगत विचार पर टिप्पणी नहीं करेंगे। चौधरी बीरेंद्र सिंह पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। कांग्रेस की मजबूती के लिए वह यात्रा निकाल रहे हैं। चंडीगढ़ से प्रदेश प्रभारी की ओर से कहा जा चुका है कि यह यात्रा कांग्रेस की यात्रा है लेकिन अधिकारिक नहीं है। कांग्रेस को मजबूत करने के लिए सभी अपने हिसाब से यात्रा कर रहे हैं। सभी साथी एक होकर पार्टी को मजबूत करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि जल्द ही जिले की कार्यकारिणी बनाई जाएगी। पार्टी के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं को संगठन में जिम्मेदारी दी जाएगी। कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य कर रही है। इस कड़ी में जिलाध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष और विपक्ष के नेता नियुक्त किया जा चुके हैं। खंड स्तर और दूसरे पदाधिकारी की नियुक्ति जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed