Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Birendra Singh martyred in Kargil war

Narnaul: कारगिल युद्ध में दुश्मन के साथ लड़ते हुए शहीद हुए थे बिरेंद्र, दो दशक बाद भी नहीं बना स्मारक स्थल

Sun, 13 Jul 2025 08:48 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी मंडी अटेली
संवाद न्यूज एजेंसी मंडी अटेली Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 13 Jul 2025 08:48 PM IST
सार

गढ़ी रुथल गांव के बिरेंद्र सिंह ने भी देश की रक्षा करते हुए शहादत दी थी। उनकी शहादत आज भी भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। टाइगर हिल पर 30 मई 1999 को वह दुश्मन से लोहा लेते हुए शहीद हो गए।

विज्ञापन
Birendra Singh martyred in Kargil war
शहीद जवान बिरेंद्र सिंह की प्रतिमा - फोटो : संवाद

विस्तार

अहीरवाल क्षेत्र रणबांकुरों की पावन स्थली है। कारगिल युद्ध में भी यहां के वीर जवानों ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। गढ़ी रुथल गांव के बिरेंद्र सिंह ने भी देश की रक्षा करते हुए शहादत दी थी। उनकी शहादत आज भी भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। शहीद की पत्नी मनभावती देवी कहती हैं किसी भी व्यक्ति के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। मुझे अपने पति की शहादत पर गर्व है। पिता की शहादत को प्रेरणा मानते हुए बड़ा बेटा प्रवीण और छोटा बेटा टिंकू भी एमएससी कर सेना भर्ती की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


बलिदानी बिरेंद्र के भाई ओमप्रकाश लांबा बताते हैं बिरेंद्र सिंह के मन में बचपन से ही देशभक्ति का जज्बा था। वे भारतीय सेना में अपनी इच्छा से भर्ती हुए थे। कारगिल में दुश्मन को नाकों चने चबाते हुए अपने प्राणों की कुर्बानी दी थी। ओमप्रकाश लांबा ने नम आंखों से बताया कि भाई के चले जाने का दुख तो है लेकिन शहीद का भाई होने से गर्व से सीना चौड़ा हो जाता है।
विज्ञापन
Trending Videos

Birendra Singh martyred in Kargil war
मनभावती देवी, शहीद की पत्नी - फोटो : संवाद

19 साल की आयु में 18 ग्रेनेड बटालियन में हुए थे भर्ती

बिरेंद्र सिंह महज 19 साल की उम्र में 18 ग्रेनेड बटालियन में भर्ती हो गए थे। सिपाही के पद पर भर्ती होने के कुछ समय बाद वे नायक पद पर पदोन्नत हुए। इसी दौरान कारगिल युद्ध हुआ। टाइगर हिल पर 30 मई 1999 को वह दुश्मन से लोहा लेते हुए शहीद हो गए। 2 जून 1999 को उनका पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटकर गांव पहुंचा था। शहादत के वक्त उनकी आयु महज 35 साल थी।

दो दशक बाद भी नहीं बना स्मारक स्थल

शहीद की पत्नी ने कहा कि सरकार ने उनके पति बिरेंद्र को शहीद का दर्जा तो दिया लेकिन दो दशक बाद भी न तो उनका कोई स्मारक बना और न ही उनके नाम पर किसी स्कूल या मार्ग का नामकरण किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed