फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bhiwani-Mahendragarh will have a total of 1933 polling stations

Mahendragarh-Narnaul News: भिवानी-महेंद्रगढ़ में कुल 1933 मतदान केंद्र होंगे

Wed, 15 May 2024 11:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 15 May 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Bhiwani-Mahendragarh will have a total of 1933 polling stations
नारनौल। पर्यवेक्षक आर गजलक्ष्मी व उपायुक्त मोनिका गुप्ता की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव को लेकर ईवीएम व वीवीपीएटी की दूसरी रेंडमाइजेशन प्रकिया पूरी की गई। भिवानी-महेंद्रगढ़ में एक एक्सिलरी मतदान केंद्र सहित कुल 1933 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

ईडीएमएस एप्लिकेशन के माध्यम से भिवानी-महेंद्रगढ़ की सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए ईवीएम व वीवीपीएटी का निर्धारण किया गया है। उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए अभी तक ईवीएम व वीवीपीएटी की पहली रेंडमाइजेशन हुई थी। वहीं दूसरी रेंडमाइजेशन के दौरान सभी ईवीएम व वीवीपीएटी के लिए मतदान केंद्रों का निर्धारण किया गया है। यह कार्य ईडीएमएस एप्लिकेशन के जरिए किया जाता है। इसमें किसी भी प्रकार का मानवीय दखल नहीं होता।
विज्ञापन

प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक कंट्रोल यूनिट, दो बैलेट यूनिट तथा एक वीवीपीएटी लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 20 प्रतिशत कंट्रोल यूनिट तथा बैलेट यूनिट रिजर्व रखी गई हैं वहीं 30 प्रतिशत वीवीपीएटी रिजर्व की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा, नगराधीश मंजीत सिंह के अलावा भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्रों के एआरओ तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के उम्मीदवार तथा उनके एजेंट मौजूद थे।



भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र में बनाए गए मतदान केंद्र

विधानसभा मतदान केंद्र

लोहारू 230

बाढडा 239

दादरी 243

भिवानी 220
तोशाम 233

अटेली 215

महेंद्रगढ़ 220

नारनौल 153

नांगल चौधरी 180
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed