फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Bhadaf winner in Baba Zinda Dev cricket competition, Kotia was runner up

Mahendragarh-Narnaul News: बाबा जिंदा देव क्रिकेट प्रतियोगिता में भड़फ विजेता, कोटिया रही उपविजेता

Wed, 07 Aug 2024 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 07 Aug 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Bhadaf winner in Baba Zinda Dev cricket competition, Kotia was runner up
फोटो संख्या:56- गांव सुंदरह में क्रिकेट प्रतियोगिता में खेलते ​​खिलाड़ी--संवाद
कनीना। उपमंडल के गांव सुंदरह में बाबा जिंदा देव क्रिकेट प्रतियोगिता समापन किया गया। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अधिवक्ता नरेश यादव रहे। प्रतियोगिता के संयोजक टीम हैरी यादव ने बताया कि बाबा जिंदा देव क्रिकेट प्रतियोगिता में रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, झज्जर की 22 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में भड़फ गांव की टीम विजेता रही। टीम को 15000 रुपये का नगद इनाम व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कोटिया गांव की टीम उप विजेता रही। टीम को 11000 रुपये, मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सेमीफाइनल का पहला मैच भड़फ और खैराना के बीच खेला गया। भड़फ की टीम ने निर्धारित सात ओवर में 99 रन बनाए। अश्वनी यादव ने 17 गेंद पर 63 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए खैराना कि टीम सिर्फ 7 ओवर में 47 रन बना पाई। दूसरा सेमीफाइनल कोटिया और कैमला के बीच खेला गया। इसमें कोटिया की टीम ने पहले खेलते हुए 7 ओवर में 71 रन बनाए। इसका पीछा करते हुए कैमला की टीम 53 रन पर ऑल आउट हो गई। फाइनल मैच भड़फ और कोटिया के बीच हुआ। इसमें कोटिया की टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 8 ओवर में 54 रन बनाए जिसका पीछा करते हुए भड़फ की टीम ने 7.1 ओवर में लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। मैन ऑफ दी सीरीज अश्वनी यादव भड़फ रहे।
विज्ञापन

अधिवक्ता नरेश यादव ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए बताया कि खेल में हार जीत होती रहती है लेकिन कभी भी खिलाड़ी को मायूस नहीं होना चाहिए। इस दौरान पवन, सोहन, अश्वनी यादव, रजत यादव, अंकित शर्मा, मनीष, मनोज, जसवंत, अनिल, दीपक, दिनेश, जोगिंदर, दिलीप, महेंद्र, राहुल, सूरज, हिमांशु, अखिलेश वीरू आदि मौजूद रहे।

फोटो संख्या:56- गांव सुंदरह में क्रिकेट प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी--संवाद

फोटो संख्या:56- गांव सुंदरह में क्रिकेट प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed