{"_id":"576ad6184f1c1b456fb48288","slug":"beti-ka-sapna-song-coriographer-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बेटी का सपना’ गीत के संगीतकार और कोरियोग्राफर सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘बेटी का सपना’ गीत के संगीतकार और कोरियोग्राफर सम्मानित
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Wed, 22 Jun 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
सीएम ने किया सम्मानित
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इतनी बड़ी सजा मत दे मां, के दिख ग्या तनै कसूर मेरा। गर्भ बीच मरवाके मत कर सपना चकनाचूर मेरा। ये उस गीत के बोल हैं जो चंडीगढ़ के टैगोर थियेटर में हाल ही में हुए सांग उत्सव-2016 के दौरान श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया था। यह गीत पूरे भारत में बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ अभियान को लेकर बने सभी गीतों में यू-ट्यूब पर सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त कर चुका है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस बेहतरीन गीत बेटी का सपना के लेखक व संगीतकार मनमोहन सोनी और गीत के कोरियोग्राफर और हरियाणवी सांस्कृतिक एवं लोक कला मंच नारनौल के प्रधान मनीष कुमार को सम्मानित किया है।
नारनौल निवासी ये दोनों भाई बचपन से ही इस विधा से जुड़े हुए हैं। मनमोहन सोनी फिलहाल हरियाणा के सूचना, जनसंपर्क एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग में कार्यरत हैं। इनके पिता स्वर्गीय ज्ञान चंद सोनी भी अपने जमाने के विख्यात कलाकार थे। इनके छोटे भाई सुनील सोनी आजकल मुंबई में फिल्म घोल व धारावाहिक अम्मा में मुख्य किरदार में नजर आएंगे। सोनी ने गीत की रचना व मार्गदर्शन के लिए विभाग के उच्चाधिकारियों, सत्यनारायण हरित, श्याम लाल सोनी और श्रीराम सर्राफ का आभार जताया है।