फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Banana consumption rose from 40 to 80 quintals during Sawan.

Mahendragarh-Narnaul News: सावन में 40 से बढ़कर 80 क्विंटल पहुंची केले की खपत

Wed, 12 Aug 2026 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Banana consumption rose from 40 to 80 quintals during Sawan.
फोटो संख्या:-52 सब्जी मंडी में फल बेचता दुकानदार।संवाद
महेंद्रगढ़। सावन शुरू होते ही शहर में फलों की मांग बढ़ गई है। व्रत और धार्मिक आयोजनों के कारण सबसे ज्यादा मांग केले की हो रही है। सावन से पहले मंडी में रोजाना करीब 40 क्विंटल केले की खपत होती थी, जो अब बढ़कर लगभग 80 क्विंटल प्रतिदिन हो गई है। मांग बढ़ने से केले के दाम भी ढाई गुना तक बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

फल विक्रेता पुरुषोत्तम और संदीप ने बताया कि सावन से पहले केला करीब 40 रुपये दर्जन बिक रहा था। अब मांग बढ़ने के कारण भाव 100 रुपये दर्जन तक पहुंच गया है। उनका कहना है कि सावन में बड़ी संख्या में लोग व्रत रखते हैं और फलाहार में केले को प्राथमिकता देते हैं। मंदिरों में होने वाले भजन-कीर्तन के दौरान भी प्रसाद के रूप में केले बांटे जा रहे हैं।
विज्ञापन

मांग पूरी करने के लिए राजस्थान के चोमू, कोटपुतली और बहरोड़ से केले मंगवाए जा रहे हैं। सुबह मंडी में खेप पहुंचने के बाद आसपास के बाजारों में आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed