फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Balaji and Ambedkar Chowk will become temporary parking, will provide relief from traffic jams.

Mahendragarh-Narnaul News: बालाजी व आंबेडकर चौक बनेगी अस्थाई पार्किंग, जाम से मिलेगी राहत

Fri, 12 Dec 2025 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Balaji and Ambedkar Chowk will become temporary parking, will provide relief from traffic jams.
महेंद्रगढ़। जाम की स्थिति से निपटने के लिए शुक्रवार को शहर में बालाजी चौक व आंबेडकर चौक के नजदीक पुराने किले के पास अस्थाई पार्किंग बनाने का काम शुरू कर दिया है। प्रशासन के अतिक्रमण मुक्त अभियान के दौरान शहर में बेतरतीब ढंग से खड़े होने वाले वाहनों का भी मुद्दा उठाया गया था।
विज्ञापन

यह मुद्दा अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में प्रकाशित किया गया था। खबर पर संज्ञान लेते हुए उपमंडल अधिकारी कनिका गोयल की ओर से नपा के अधिकारियों को शीघ्रता से पार्किंग व्यवस्था के आदेश जारी किए।
विज्ञापन

शुक्रवार को नगर पालिका की ओर से मशीनों की मदद से दोनों स्थानों पर सफाई कराई गई। अब टाइलें लगाकर अस्थाई पार्किंग शुरू की जाएगी। बड़े वाहनों के लिए आंबेडकर चौक के नजदीक व छोटे वाहनों के लिए बालाजी चौक के पास पार्किंग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में पार्किंग न होने के कारण जाम लगा रहता है जिसके कारण आमजन को परेशानी उठानी पड़ती है। इस समस्या का समाधान तलाशने के लिए नपा ने पहले चरण में दोनों स्थानों पर अस्थाई पार्किंग विकसित करने का निर्णय लिया है।

--------------
शॉपिंग कांपलेक्स में नहीं अतिक्रमण की छूट
वीरवार को महेंद्रगढ़ व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में एसडीएम कनिका गोयल ने दुकानदारों को सड़क पर अतिक्रमण न करने के निर्देश दिए हैं। महेंद्रगढ़ में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के बरामदे व सड़कों पर अपना कोई भी स्थाई या बेचने वाली वस्तु नहीं रखेंगे ताकि आमजन की आवाजाही में कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में भी दो फिट अस्थाई अतिक्रमण की भी किसी प्रकार की हिदायत जारी नहीं की है।

---------------
- वर्जन:
शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए शहर को अतिक्रमण मुक्त व जाम मुक्त बनाया जाएगा। शहर में दो स्थानों पर अस्थाई पार्किंग बनाई जा रही है। शहर में छोटे-बडे वाहन पार्किंग में खड़ा करें ताकि जाम न लगे।-कनिका गोयल, एसडीएम, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed