{"_id":"67a266ad7f74f2abca079495","slug":"ateli-mahendragarh-road-condition-is-dilapidated-narnol-news-c-196-1-mgh1001-121009-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अटेली- महेंद्रगढ़ सड़क मार्ग की हालत जर्जर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अटेली- महेंद्रगढ़ सड़क मार्ग की हालत जर्जर
Wed, 05 Feb 2025 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 05 Feb 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
मंडी अटेली। भले ही प्रदेश सरकार सड़क निर्माण व सुधारीकरण का ढिंढोरा पीटने में लगी है, लेकिन आज भी कई सड़क की हालत खस्ता है। जहां से गुजरना जोखिम भरा है।
इसका जीता जागता उदाहरण अटेली से महेंद्रगढ़ को जाने वाले मार्ग पर देखने को मिल रहा है। बता दें कि इस मार्ग की पिछले एक दशक से दयनीय हालत बनी हुई है। जहां वाहन चालकों को सड़क में गड्ढे नहीं बल्कि गड्ढों में सड़क तलाश करनी पड़ रही है। इस मार्ग की हालत इतनी दयनीय बनी हुई है कि वहां से वाहनों का निकलना तो दूर की बात पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है।
ग्रामीण जसवंत सिंह, अभय सिंह, सतीश कुमार, विकास, धर्मपाल सिंह, ओम प्रकाश, हंसराज, अनिल कुमार, सुरेंद्र कुमार, मैनपाल सिंह, रमेश कुमार व जगमाल सिंह आदि का कहना है कि यह मार्ग पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो चुका है। संबंधित विभाग को इस समस्या का पता होने के बावजूद भी इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उक्त लोगों का कहना है कि मार्ग पर सड़क कम गड्ढे ज्यादा नजर आते हैं। जिसको लेकर आए दिन कोई न कोई वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त होता है। लोगों ने सरकार व प्रशासन से इस मार्ग का सुधारीकरण करने की मांग की है ताकि वाहन चालकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।