फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   As the heat intensified, the power infrastructure came under strain, and 18 transformers malfunctioned.

Mahendragarh-Narnaul News: गर्मी बढ़ी तो बिजली व्यवस्था पर पड़ा दबाव, 18 ट्रांसफार्मर हुए खराब

Mon, 25 May 2026 12:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
As the heat intensified, the power infrastructure came under strain, and 18 transformers malfunctioned.
फोटो नंबर- 10इंड​​स्ट्रिय एरिया ​स्थित पावर हाउस।
नारनौल।भीषण गर्मी के साथ बिजली की मांग तेजी से बढ़ रही है। लगातार बढ़ रही खपत के कारण जिले की बिजली व्यवस्था पर दबाव साफ दिखाई देने लगा है। जिले में कुल 57 पावर हाउस हैं। इनमें नांगल दुर्गू, लाल पहाड़ी और इंडस्ट्रियल एरिया स्थित पावर हाउस क्षमता से अधिक दबाव लोड झेल रहे हैं।
विज्ञापन

बिजली निगम के अनुसार इन पावर हाउसों में निर्धारित क्षमता से करीब 20 प्रतिशत अधिक बिजली की खपत हो रही है। अधिक लोड के कारण पावर हाउसों में लगे ट्रांसफार्मर तेजी से गर्म हो जाते हैं। ट्रांसफार्मरों को सामान्य स्थिति में लाने के लिए संबंधित फीडरों पर औसतन दो घंटे तक बिजली कटौती करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

ओवरलोड की वजह से ट्रांसफार्मरों के खराब होने का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है। ओवरलोड पावर हाउस से जुड़े फीडरों में अब तक करीब 10 ट्रांसफार्मर खराब हो चुके हैं। वहीं अप्रैल और मई के दौरान जिलेभर में लगभग 18 ट्रांसफार्मर ओवरलोड के चलते फुंक चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली अधिकारियों का कहना है कि अधिक लोड पड़ने पर ट्रांसफार्मर खराब होने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। किसी ट्रांसफार्मर के खराब होने के बाद उसे बदलने या ठीक करने में करीब एक दिन का समय लग जाता है।
ऐसे में बिजली आपूर्ति को पूरी तरह बंद होने से बचाने के लिए ट्रॉली ट्रांसफार्मर की मदद ली जाती है। फिलहाल बिजली निगम के पास 100 केवीए के चार और 200 केवीए के तीन वैकल्पिक ट्रांसफार्मर उपलब्ध हैं जिनका जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल किया जा रहा है।

------
इन गांवों में बनेंगे नए पावर हाउस
गांव सब डिवीजन
1. बेवल सिहमा
2. गोमला मोडी कनीना
3. सागरपुर सिहमा
4. गोद नारनौल ग्रामीण
5. बाघोत कनीना
6. डालनावास सतनाली
7.बैरावास महेंद्रगढ़ ग्रामीण
8. भारत नगर सतनाली
------------
एक नजर में हालात
-बिजली की खपत : 48 से 50 लाख यूनिट
- कुल पावर हाउस : 57
- ओवरलोड पावर हाउस : 3
-औसतन पावर कट : 2 से 3 घंटे
- जिले में ट्रांसफार्मर की संख्या : 30022
- ओवरलोड ट्रांसफार्मर की संख्या : 30
- ओवरलोड से खराब ट्रांसफार्मर : 18
--------
राहत का प्लान
- नए पावर हाउस बनेंगे : 8
- वर्क ऑर्डर जारी : 3 पावर हाउस के लिए
- फायदा : करीब 60 गांवों को मिलेगी बेहतर सप्लाई
- वैकल्पिक व्यवस्था : 7 ट्रॉली ट्रांसफार्मर उपलब्ध
----------
वर्जन :
गर्मी के दौरान बिजली की खपत बढ़ी है और बिजली आपूर्ति सुचारू बनी हुई है। बेहतर बिजली आपूर्ति के लिए जिले में फरवरी माह के दौरान 6 नए पावर हाउस शुरू किए गए थे। वहीं 9 पावर हाउस बनाए जाने प्रस्तावित है जिसमें से 3 पावर हाउस के लिए वर्क ऑडर्र जारी किया जा चुका है।
-जोगेंद्र हुड्डा, अधीक्षक अभियंता, बिजली निगम, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed