{"_id":"be1cd69ff54c6e9bf2161c3e91a76193","slug":"arrest-hindi-news-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाली से गिरफ्तारी, आरोपी कोर्ट में किए पेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाली से गिरफ्तारी, आरोपी कोर्ट में किए पेश
ब्यूरो/नारनौल
Updated Tue, 02 Jun 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाली गांव में झगड़ा करने वाले आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामले में अब तक 13 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुुकी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मंगलवार को पाली गांव के दो गुटों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। झगड़े मे हुए पथराव और फायरिंग में 6 लोग घायल हुए थे, जिनका इलाज चल रहा है। इस मामले में 13 लोगों को नामजद और 8-10 के खिलाफ अज्ञात में मामला दर्ज था। पुलिस ने रविवार को 10 लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक पक्ष के संदीप, दीपक, सतेंद्र, भोपी और कालू तथा दूसरे पक्ष के अरविंद, दिनेश, नेपाल, सुनील और सोनू शामिल हैं। पुलिस ने इस मामले में अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को पुलिस ने सोमवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन