{"_id":"671d3b9134eeab061408e634","slug":"annakoot-prasad-will-be-made-in-shri-vishnu-bhagwan-temple-on-2nd-november-narnol-news-c-203-1-sroh1011-112950-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: श्री विष्णु भगवान मंदिर में 2 नवंबर को बनेगा अन्नकूट का प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: श्री विष्णु भगवान मंदिर में 2 नवंबर को बनेगा अन्नकूट का प्रसाद
Sun, 27 Oct 2024 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 27 Oct 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:52- विष्णु मंदिर में बैठक करते मंदिर कमेटी के सदस्य-स्रोत- स्वयं
महेंद्रगढ़। रेलवे रोड स्थित श्री विष्णु भगवान मंदिर में गोवर्धन पर्व के उपलक्ष्य में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन 2 नवंबर को किया जाएगा। मंदिर कमेटी बैठक का आयोजन प्रधान मनोहर लाल झुकिया की अध्यक्षता में किया गया।
बैठक में उत्सव की तैयारियों और आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम की शुरुआत गोवर्धन पूजा से होगी, जो दोपहर 12 बजे संपन्न की जाएगी। इसके बाद अन्नकूट प्रसाद का भोग लगाया जाएगा और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा।
कमेटी प्रधान मनोहर लाल झुकिया ने बताया कि अन्नकूट का हमारे शास्त्रों में विशेष महत्व है और यह पर्व केवल धार्मिक दृष्टिकोण से ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। अन्नकूट प्रसाद में अनेक प्रकार के अनाज और सब्जियों का प्रयोग किया जाता है, जो पोषण के दृष्टिकोण से शरीर को लाभकारी तत्व प्रदान करता है। इस दौरान कोषाध्यक्ष रामानंद शर्मा, संजय मित्तल, महासचिव प्रो. सुधीर यादव, रूपेश गर्ग, नरेंद्र बैरावासिया, अमरजीत अरोड़ा, संजय माधोगढिया मौजूद रहे।