फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   An 8-km procession was held from Mahendragarh to Pali Dham; an application has been submitted for a Guinness World Record.

Mahendragarh-Narnaul News: 720 कंधों पर 3609 फुट ध्वजा लेकर निकाली आस्था की ऐतिहासिक पदयात्रा

Thu, 25 Jun 2026 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
An 8-km procession was held from Mahendragarh to Pali Dham; an application has been submitted for a Guinness World Record.
फोटो-63 गांव पाली में प्रवेश करते हुए ध्वजा यात्रा। स्रोत : ग्रामीण
महेंद्रगढ़। आस्था, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम रविवार को उस समय देखने को मिला जब 720 कंधों पर 3609 फुट लंबी महाध्वजा के साथ निकली विशाल धार्मिक यात्रा में करीब 10 हजार श्रद्धालु शामिल हुए। शहर के राव तुलाराम चौक से गांव पाली स्थित बाबा जयरामदास धाम तक निकाली गई यह यात्रा पूरे क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

यात्रा का शुभारंभ सुबह सवा छह बजे बाबा जयरामदास की आरती के साथ हुआ। इसके बाद सवा सात बजे श्रद्धालुओं का विशाल जत्था महाध्वजा लेकर पाली धाम के लिए रवाना हुआ। आठ किलोमीटर लंबे मार्ग पर श्रद्धालु भक्ति गीतों और जयकारों के साथ आगे बढ़ते रहे।
विज्ञापन

यात्रा में छोटे बच्चों से लेकर 80 वर्ष तक के बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की बड़ी संख्या ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक सरपंच देशराज फौजी, मंदिर कमेटी के प्रधान भंवर सिंह और कैलाश पाली ने बताया कि 3609 फुट लंबी महाध्वजा को संभालने के लिए 720 श्रद्धालुओं ने अपने कंधों पर उठाया।
इसके अलावा 1100 महिला और पुरुष श्रद्धालु हाथों में छोटी-छोटी ध्वजाएं लेकर यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की कतार करीब दो किलोमीटर तक दिखाई दी।
तीन घंटे की पदयात्रा के बाद श्रद्धालु बाबा जयरामदास धाम पहुंचे जहां विशेष पूजा-अर्चना, धार्मिक अनुष्ठान और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर यात्रा का समापन किया।
भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु
महाध्वजा को पूरी तरह खोलने में लगभग 30 मिनट का समय लगा। ध्वजा को संभालने के लिए 720 ध्वजदंडिकाओं का उपयोग किया गया। यात्रा में सात डीजे और पांच विशाल पताकाएं भी शामिल की गईं जिनके साथ श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते हुए आगे बढ़े। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इंतजाम
-21 स्थानों पर शीतल जल और अन्य सुविधाएं
-विभिन्न सामाजिक संगठनों और ग्रामीणों का सहयोग
-सेवा कार्यों में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों की भागीदारी
यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था
-100 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात
-स्टेट हाईवे 148बी को वन-वे रखा गया
-2000 से अधिक पूर्व सैनिकों ने सहयोग दिया
---------------
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के लिए किया आवेदन
सरपंच देशराज फौजी व बाबा जयरादास मंदिर कमेटी के प्रधान भंवर सिंह ने बताया कि लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए अर्जी डाली गई थी जिसका रिप्लाई मिल चुका है आगामी एक-दो दिन में सभी एविडेंस प्रस्तुत करने हैं। इसके बाद गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी अप्लाई किया जाएगा।

-------------
महाध्वजा यात्रा में यह हुए शामिल
इस अवसर पर सिद्ध पीठ माता भूरा भवानी के महंत शक्तिनाथ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव, पूर्व जिला प्रमुख सुरेंद्र कौशिक, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सैनी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रीना-बंटी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक कप्तान हंसराज, राधेश्याम हैदराबाद, वेद मोहनलाल सूरजगढ़, सुनील निंबेड़िया, विजेंद्र सेठ एवं मित्र मंडली सतनाली, भाजपा जिला मंत्री ठाकुर अर्चना तंवर, सह जिला संघचालक रामजीवन मित्तल, पूर्व सैनिक कल्याण संघ के अध्यक्ष कप्तान रामस्वरूप सिंह तथा संदीप सुंडाराम ट्रस्ट मालड़ा, प्रधान भंवर सिंह बाबा जय रामदास मंदिर कमेटी सहित शहर व 50 से अधिक गांवों के दस हजार श्रद्धालु शामिल हुए।

फोटो-63 गांव पाली में प्रवेश करते हुए ध्वजा यात्रा। स्रोत : ग्रामीण

फोटो-63 गांव पाली में प्रवेश करते हुए ध्वजा यात्रा। स्रोत : ग्रामीण

फोटो-63 गांव पाली में प्रवेश करते हुए ध्वजा यात्रा। स्रोत : ग्रामीण

फोटो-63 गांव पाली में प्रवेश करते हुए ध्वजा यात्रा। स्रोत : ग्रामीण

फोटो-63 गांव पाली में प्रवेश करते हुए ध्वजा यात्रा। स्रोत : ग्रामीण

फोटो-63 गांव पाली में प्रवेश करते हुए ध्वजा यात्रा। स्रोत : ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed