फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Admissions will be done under manual counseling from today in BKN Polytechnic College.

Mahendragarh-Narnaul News: बीकेएन बहुतकनीकी कॉलेज में आज से मैनुअल काउंसिलिंग के तहत होंगे दाखिले

Fri, 09 Aug 2024 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 09 Aug 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Admissions will be done under manual counseling from today in BKN Polytechnic College.
नारनौल। हरियाणा राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड पंचकूला द्वारा जारी दिशा-निर्देशानुसार बाबा खेतानाथ बहुतकनीकी कॉलेज में दाखिला प्रक्रिया जारी है। बहुतकनीकी कॉलेज में उपलब्ध 6 इंजीनियरिंग कोर्स की 420 सीट पर अब तक 341 छात्र-छात्राओं ने दाखिला लिया है। रिक्त सीट पर दाखिले अब संस्थान स्तर पर मैनुअल काउंसलिंग के तहत 9 अगस्त से 15 सितंबर तक पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगा।
विज्ञापन

मैनुअल काउंसिलिंग के तहत रिक्त सीट पर दाखिला लेने के लिए छात्र-छात्राओं को 9 अगस्त से 15 सितंबर तक प्रत्येक दिन कॉलेज जाकर दोपहर 12 बजे तक आवेदन जमा करवाना होगा। इसके बाद कॉलेज द्वारा दोपहर 2 बजे चयन सूची को घोषित किया जाएगा। चयनित छात्र-छात्रा को दाखिले के लिए उसी दिन सभी दस्तावेज और फीस जमा करवाना अनिवार्य है।
विज्ञापन


मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की सभी सीट पर दाखिला हो चुका हैं। वहीं सिविल इंजीनियरिंग में 42 सीट, कंप्यूटर इंजीनियरिंग में 52 सीट, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में 47 सीट व आईसी इंजीनियरिंग में 20 सीट पर अब तक दाखिले हुए हैं। 9 अगस्त से 15 सितंबर तक मैनुअल काउंसिलिंग के तहत सिविल इंजीनियरिंग की 18, कंप्यूटर इंजीनियरिंग की 8, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की 13 व आईसी इंजीनियरिंग की 40 रिक्त सीट पर दाखिला किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों का रुझान मैकेनिकल व इलेक्ट्रिकल में ज्यादा, आईसी में सबसे कम
बीकेएन बहुतकनीकी कॉलेज में पिछले तीन महिनों से दाखिला प्रक्रिया चल रही हैं। इसमें दाखिला लेने वाले छात्रों का रुझान मैकेनिकल व इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की तरफ ज्यादा देखने को मिला है। सामान्य तौर पर तो सभी कोर्स रोजगार पूरक है, लेकिन फिर भी मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल व सिविल इंजीनियरिंग कोर्स की मांग ज्यादा बनी रहती हैं। सत्र 2024-25 में आईसी इंजीनियरिंग में अब तक सबसे कम 20 सीट पर ही दाखिला हुआ है।


बीकेएन कॉलेज में अब तक 341 सीट पर दाखिले हो चुके हैं। रिक्त सीट पर दाखिले अब 9 अगस्त से 15 सितंबर तक मैनुअल काउंसिलिंग के तहत किए जाएंगे। इच्छुक छात्र-छात्राएं कॉलेज में दोपहर 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद दोपहर 2 बजे कॉलेज द्वारा मेरिट सूची को जारी किया जाएगा। मैनुअल काउंसिलिंग के तहत दाखिला प्रक्रिया करीब 38 दिनों तक चलेगी, लेकिन संभावना है कि कुछ ही दिनों पर सभी रिक्त सीट पर दाखिला हो जाएगा।
अनिल यादव. प्राचार्य राजकीय बहुतकनीकी कॉलेज नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed