फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Admissions will be done on 360 seats in Government Girls College Unhani.

Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय कन्या महाविद्यालय उन्हाणी में 360 सीटों पर होंगे दाखिले

Wed, 06 May 2026 12:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Admissions will be done on 360 seats in Government Girls College Unhani.
कनीना। गांव उन्हाणी स्थित राजकीय कन्या महाविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र में स्नातक (यूजी) कक्षाओं में किसी प्रकार का सीटों से संबंधित बदलाव नहीं किया गया है और न ही कोई पाठ्यक्रम शुरू हुआ है। संस्थान में तीन संकाय में 360 सीटों पर दाखिले दिए जाएंगे।
विज्ञापन


बता दें कि महाविद्यालय प्रशासन की ओर से दाखिला के लिए संस्थान में पोस्टर आदि लगाए गए हैं। यूजी के तीनों संकायों में दाखिले के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। छात्राओं के लिए प्राचार्य कक्ष के बाहर हेल्प डेस्क बनाया गया है।
विज्ञापन

जबकि दाखिला संबंधी जानकारी विद्यार्थी ऑनलाइन एडमिशन की साइट पर जाकर भी ले सकते हैं। संस्थान में बीए (कला संकाय) में 240 सीटें, बीकॉम (वाणिज्य संकाय) में 40 सीटें और बीएससी (फिजिकल साइंस) में 80 सीटें निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी विषयों के लिए प्रोफेसर संस्थान में नियुक्त किए गए हैं और विज्ञान व भूगोल के लिए लैब की व्यवस्था है। साथ ही कंप्यूटर लैब भी बनाई गई है। इसके साथ ही पुस्तकालय व छात्राओं के लिए बस पास बनवाकर दिए जाते हैं।

ये रहेगा दाखिला शेड्यूल:

यूजी दाखिला के लिए सात से 31 मई तक युवा ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। फिर एक 1 मई तक गलती ठीक करने का समय और दो जून को ऑब्जेक्शन सूची प्रकाशित होगी। इसी तरह छह जून तक ऑनलाइन सत्यापन होगा।
11 जून को फाइनल सूची प्रकाशित होगी और इस सूची के आवेदक 12 जून तक फीस भर पाएंगे। दूसरी 17 को जारी होगी और इसकी फीस 22 जून तक भरी जाएगी। 24 जून से फिजिकल काउंसलिंग कर दाखिले दिए जाएंगे।


- वर्जन:
नए सत्र में सीटों या विषयों में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया है। हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है। युवा किसी भी दिन आकर संस्थान की व्यवस्था व दाखिला संबंधी जानकारी ले सकते हैं।
- प्रो. विक्रम सिंह, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय, उन्हाणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed